भूमि पेडनेकर की Thank You For Coming का ट्रेलर आउट, जानें किस दिन होगी रिलीज
Thank You For Coming Trailer Out: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया था और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आज 6 सितंबर 2023 को भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का धुआंधार ट्रेलर रिलीज किया गया है। ये फिल्म महिलाओं की शारीरिक जरूरतों पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
'थैंक यू फॉर कमिंग' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
करण बुलानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ साथ शहनाज गिल, कुशा कपिला और डॉली सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के पति करण बुलानी बॉलीवुड में डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं भूमि पेडनेकर ने अपनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का ऑफिशियल ट्रेलर सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया था।

6 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'थैंक यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- ये राजकुमारी की परी कथा है सबसे हटके! 6 अक्टूबर 2023 को #ThankYouForComing देखने के लिए सिनेमाघरों में आना मत भूलना। आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर की ये फिल्म आगामी 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखें ट्रेलर-
करण कुंद्रा ने किया कैमियो रोल
टीवी एक्टर करण कुंद्रा भी फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म में कैमियो रोल किया है। आपको बता दें कि 'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही ढेर सारा प्यार मिल रहा है। ट्रेलर को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। वहीं फिल्म में गर्ल्स गैंग की गपशप भी लोगों को खूब पसंद आएगी। फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ रिया कपूर ने भी प्रोड्यूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications