अक्षय कुमार ने शुरू की 'भूत बंगला' की शूटिंग, 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी किंग डायरेक्टर के साथ कर रहे काम

प्रियदर्शन की पिछली बार 2021 में हंगामा 2 लेकर आए थे। इसके बाद से ही उनकी नई फिल्म की बात होने लगी थी। कुछ समय पहले उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म अनाउंस हुई थी। इसका नाम 'भूत बंगला' रखा गया है। इसका ऐलान होते ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ है। क्योंकि प्रियदर्शन फिर से अपने सिग्नेचर जॉनर की फिल्म लेकर आ रहे हैं।

मेकर्स ने पहले एक धमाकेदार पोस्टर के जरिए फिल्म का माहौल बनाया। अब उन्होंने एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए एक और पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही बड़ी अनाउंसमेंट की है कि फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। खास बात ये है कि फिल्म की शूटिंग आज यानी 12 दिसंबर से शुरू हो गई है।

Bhooth Bangla directed by Priyadarshan starring Akshay Kumar movie shooting starts know release date

दर्शकों की बढ़ी एक्साइटमेंट
'भूत बंगला' फिल्म से दर्शकों को एक और मारक मजा मिलने वाला है। दरअसल, हॉरर-कॉमेडी के किंग डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की जोड़ी इस फिल्म में नजर आने वाली है। 14 साल बाद भूत बंगला के लिए दोनों फिर से एक साथ आ रहे हैं। इस जोड़ी ने पहले भी हमें कई शानदार फिल्में दी हैं और अब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ये जोड़ी फिर से कमाल करने वाली है। इस अनाउंसमेंट ने 2026 को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

Bhooth Bangla directed by Priyadarshan starring Akshay Kumar movie shooting starts know release date

2026 में रिलीज होगी फिल्म
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर फारा शेख और वेदांत बाली हैं। कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है। फिल्म का स्क्रीनप्ले रोहन शंकर अबिलाष नायर और प्रियदर्शन ने मिलकर तैयार किया है। डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+