Bhoot Bangla BO Collection Day 7: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का जलवा कायम, 7वें दिन छापे इतने पैसे

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 7: फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन और अक्षय कुमार की दमदार मौजूदगी ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दी है। 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार पकड़ बनाए रखी। हालांकि 7वें दिन इसके कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली है।

'भूत बंगला' के 7वें दिन की कमाई में आई गिरावट
फिल्म के 7वें दिन यानी 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार इसने भारत में करीब 5.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। वीकडेज का असर साफ नजर आया है लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार पूरी तरह थमी नहीं है। दर्शकों का रुझान अब भी इस फिल्म की ओर बना हुआ है।

Bhoot Bangla Box Office

पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन

7 दिनों के अंदर 'भूत बंगला' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 84.05 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म ने अपने प्रीमियर से ही अच्छी शुरुआत कर दी थी। जहां पेड़ प्रीव्यू शोज में 3.75 करोड़ रुपये मिले, वहीं ओपनिंग डे पर इसने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त उछाल लिया और दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वीकडेज में कैसा रहा ट्रेंड?

वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आना स्वाभाविक था। चौथे दिन 'भूत बंगला' का कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये रहा जबकि 5वें दिन इसने 8 करोड़ रुपये कमाए थे। छठे दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया और 7वें दिन ये घटकर 5.15 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके बावजूद कुल कलेक्शन मजबूत बना हुआ है।

'धुरंधर 2' के बीच बनाई अपनी पहचान

'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म के बीच रिलीज होने के बावजूद भूत बंगला ने अपनी अलग पहचान बनाई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के दबदबे के बावजूद दर्शकों ने 'भूत बंगला' को भरपूर प्यार दिया है, जो इसकी सफलता की बड़ी वजह बन गया है।

'ओ रोमियो' को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

'ओ रोमियो' को पीछे छोड़ते हुए 'भूत बंगला' ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 7 दिनों में 84.05 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने 'ओ रोमियो' के 83.35 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। इसी के साथ ये साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

2026 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह

इस साल की बड़ी फिल्मों की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने 1158.23 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है जबकि 'बॉर्डर 2' ने 362.76 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। 'भूत बंगला' अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है और इसके आगे के कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

आगे क्या जारी रहेगा बॉक्स ऑफिस पर दबदबा?

पहले हफ्ते के प्रदर्शन को देखते हुए साफ है कि 'भूत बंगला' अभी और कमाई कर सकती है। वीकेंड पर अगर फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ती है तो ये 100 करोड़ क्लब में भी जल्द एंट्री कर सकती है। फिलहाल अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल साबित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+