Bhoot Bangla Box Office Collection Day 5: 'भूत बंगला' का शानदार ओपनिंग वीक, 5वें दिन छापे इतने नोट
Bhoot Bangla Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही अपनी मजबूत पकड़ का संकेत दे दिया था। मेकर्स द्वारा आयोजित पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिससे ये साफ हो गया था कि दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। गत 17 अप्रैल 2026 को रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली।
ओपनिंग डे से वीकेंड तक जबरदस्त उछाल
पहले दिन फिल्म 'भूत बंगला' ने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अच्छा आगाज किया। इसके बाद वीकेंड ने कमाई को नई ऊंचाई दी। गत 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को फिल्म ने 19 करोड़ रुपये बटोरे थे जबकि 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को ये आंकड़ा बढ़कर 23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वीकेंड की इस तेजी ने फिल्म को शुरुआती दिनों में ही मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

वीकडे में गिरावट, फिर भी कायम है पकड़
वीकेंड के बाद 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं पांचवें दिन यानी 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को फिल्म ने लगभग 5.98 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल मिलाकर भूत बंगला ने अब तक 70.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर स्थिर बनाए हुए है।
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी ने खींचा ध्यान
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। कहानी मंगलपुर की एक रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है।
'धुरंधर 2' का लंबा खेल, 34वें दिन भी जारी कमाई
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ अब तक बनाए रखी है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारतीय बाजार में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1337.46 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है जबकि दुनियाभर में ये आंकड़ा 1758.96 करोड़ रुपये हो गया है।
34वें दिन भी जारी है रफ्तार
रिलीज के 34वें दिन यानी 21 अप्रैल 2026 को भी फिल्म ने 1.47 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। इतने लंबे समय बाद भी फिल्म का ये प्रदर्शन इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications