Bhoot Bangla BO Collection Day 1: ओपनिंग के साथ छाई 'भूत बंगला', पर कम रही रफ्तार, कितनी हुई कमाई?

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' गत 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसके साथ ही दर्शकों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की ये जोड़ी पहले भी हिट दे चुकी है। ऐसे में फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था।

पेड प्रिव्यू शोज से 3.50 करोड़ रुपए की हुई कमाई
फिल्म 'भूत बंगला' ने रिलीज से एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल 2026 की रात को पेड प्रिव्यू शोज के जरिए करीब 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जिससे इसकी शुरुआत ठीक-ठाक मानी गई।

Bhoot Bangla Box Office

ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने की कितनी कमाई?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि आंकड़ा अच्छा जरूर है लेकिन इतना दमदार नहीं है कि अक्षय कुमार की पेंडेमिक के बाद की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना सके। करीब 120 से 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म से ट्रेड को और ज्यादा उम्मीदें थीं।

Bhoot Bangla Review: 'भूत बंगला' में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Bhoot Bangla Review: 'भूत बंगला' में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

मल्टीस्टार कास्ट और बड़े स्केल के बावजूद मिक्स्ड रिव्यूज

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव और परेश रावल जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आते हैं जो कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। कई लोगों ने कहानी को पुराना और प्रेडिक्टेबल बताया है जिससे फिल्म की ओपनिंग पर असर पड़ा है।

'धुरंधर 2' पर नहीं पड़ा असर, आधे शो के बाद भी कायम कमाई

-जहां एक तरफ नई रिलीज 'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाई, वहीं दूसरी तरफ आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' अब भी मजबूती से टिकी हुई है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के शो 29वें दिन के 8654 से घटकर 30वें दिन 4432 रह गए हैं यानी लगभग आधे हो गए हैं।

-इसके बावजूद कमाई में भारी गिरावट नहीं आई। 29वें दिन 3.40 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म ने 30वें दिन भी 2.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। ये दर्शाता है कि फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

'धुरंधर 2' बनी दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का प्रदर्शन ऐतिहासिक बन चुका है। भारत में ये फिल्म अब तक 1105.82 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है, जिससे ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अब भी 'पुष्पा 2' का कब्जा है जिसने 1234 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी 'धुरंधर 2' का दबदबा

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी 'धुरंधर 2' का जलवा कायम है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1741.73 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है जिसमें से 418 करोड़ रुपए की कमाई विदेशों से आई है। ये आंकड़े फिल्म की ग्लोबल अपील को साबित करते हैं।

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन

'भूत बंगला' ने ओपनिंग डे के साथ ही विदेशों में 5 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की है। वहीं कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि ये शुरुआत ठीक है लेकिन फिल्म को लंबी रेस में टिकने के लिए मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी।

अक्षय कुमार की टॉप ओपनिंग से चूकी 'भूत बंगला'

अगर अक्षय कुमार की पेंडेमिक के बाद की फिल्मों की ओपनिंग की बात करें तो 'भूत बंगला' इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाई है। 'सूर्यवंशी' (26.29 करोड़),'हाउसफुल 5' (24 करोड़), 'बड़े मियां छोटे मियां' (15.50 करोड़), 'राम सेतु' (15.20 करोड़) और 'बच्चन पांडे' (13.25 करोड़) जैसी फिल्मों ने इससे बेहतर शुरुआत की थी।

क्या आगे बढ़ पाएगी 'भूत बंगला'?

फिलहाल बॉक्स ऑफिस की तस्वीर दिलचस्प बनी हुई है। एक ओर 'धुरंधर 2' अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं 'भूत बंगला' को आने वाले दिनों में खुद को साबित करना होगा। वीकेंड कलेक्शन और दर्शकों का रुझान तय करेगा कि ये फिल्म लंबी दौड़ में कितनी सफल होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+