Bhool Bhulaiyaa 3 OTT: ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'भूल भुलैया 3', जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' आज यानी 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

दर्शकों को पसंद आ रही है 'भूल भुलैया 3'
अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मूवी 'सिंघम अगेन' से क्लैश हुआ है। बावजूद इसके 'भूल भुलैया 3' को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release Date

इसी बीच लोग ये जानना चाह रहे हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी। आइए आपको बताते हैं इसकी सारी डिटेल्स-

'भूल भुलैया 3' ओटीटी पर कब देगी दस्तक

-फिल्म 'भूल भुलैया 3' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के पिछले दो पार्ट्स भी लोगों को खूब पसंद आए थे। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई करेगी।

-'भूल भुलैया 3' की थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब कई लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर इसकी स्ट्रीमिंग की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे है।

-आपको बता दें कि फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर भूल भुलैया 3 के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं।

-वहीं खबर है कि ये फिल्म ओटीटी पर थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद यानी दिसंबर 2024 के आखिर तक स्ट्रीम होगी। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म क्रिसमस 2024 पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म 'भूल भुलैया 3' की दमदार कहानी
फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी मौजूद हैं। फिल्म में एक बार फिर कार्तिक आर्यन अपने रूह बाबा के किरदार में कोलकाता की एक भूतिया हवेली में कदम रखते हैं। इस महल के अंदर उसका सामना दो डरावनी आत्माओं से होता है। दोनों ही मंजुलिका होने का दावा करती हैं। इस डरावनी पहेली को सुलझाने के लिए, रूह बाबा को ये फैसला करना होगा कि असली मंजुलिका कौन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+