Bhojpuri Film: ‘सईया जी की जय हो’ में धमाल मचाते नज़र आएंगे विक्रांत सिंह राजपूत, तस्वीरें वायरल

Bhojpuri Film: भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत अपनी नई फिल्म 'सईया जी की जय हो' के जरिये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में है। उनकी इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से प्रयाग राज में चल रही है।

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत की भूमिका बेहद ख़ास होने वाली है। इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ चांदनी सिंह, जोया खान, प्रीति मौर्या भी नज़र आने वाली हैं, जिनके साथ फिल्म के सेट से उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

Vikrant Singh Rajput will be seen making waves in Bhojprui Film Saiya Ji Ki Jai Ho, pictures viral

तस्वीरों में विक्रांत सिंह राजपूत इन अदाकाराओं के साथ इश्क लड़ते नज़र आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के फुल पैसा वसूल होने वाली फिल्म है। वहीं, फिल्म 'सईया जी की जय हो' को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत भी उत्साहित हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि इस फिल्म की कहानी ने मुझे इस फिल्म को करने के लिए प्रेरित किया। फिल्म बेहद ख़ास है और इसकी मेकिंग भी बड़े लेवल पर गंगा यमुना सरस्वती के संगम तट प्रयाग राज में किया जा रहा है। फिल्म की पूरी टीम बेहद इंटरटेनिंग है।

फिल्म का हर किरदार दर्शकों का मन मोह लेगा, उन सबके बीच मेरी भी भूमिका दर्शकों के मन मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ेगी। इसलिए मेरा आग्रह होगा कि हमारी फिल्म 'सईया जी की जय हो' जब भी रिलीज हो, आप सभी इसे जरुर देखें।

विक्रांत सिंह राजपूत के लिए बीता साल 2023 बेहद ख़ास रहा था, जब उनकी कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आयीं थी। उसी सिलसिला को जारी रखते हुए वे नये साल का आगाज भी कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ कर रहे हैं। उनमें से एक यह भी है, जिसकी शूटिंग इन दिनों प्रयागराज में जोर शोर से चल रही है।

सुनील मांझी निर्देशित फिल्म 'सईया जी की जय हो' साल 2024 में विक्रांत सिंह राजपूत के लिए पहली फिल्म होगी, इसके बाद उनके पास कई फ़िल्में और हैं। जबकि पिछले साल बनी कुछ महत्वपर्ण फ़िल्में रिलीज को भी तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+