35 पार करने के बाद भी आखिर क्यों भोजपुरी बाला आम्रपाली ने नहीं की शादी? ऐसे पार्टनर की है तलाश

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत बाला आम्रपाली दुबे ने अभी तक शादी नहीं की है। एक्ट्रेस अभी तक कुंआरी हैं और उन्हें अपने मनपसंद जीवनसाथी की तलाश है।

मुंबई, 5 जुलाई: भोजपुरी में वैसे तो एक से बढ़कर एक आदाकाराएं हैं लेकिन बात जब टॉप एक्ट्रेसेस की आती है तो आम्रपाली दुबे का नाम हर किसी की जुबां पर चढ़ा होता है। आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिससे शायद ही कोई परिचित ना हो। खूबसूरती से लेकर शानदार एक्टिंग तक.. एक्ट्रेस हर एक चीज में माहिर हैं। फैंस आम्रपाली दुबे को बेहद पसंद करते हैं और एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खूबसूरत बाला ने अभी तक शादी नहीं की है। जी हां! आम्रपाली दुबे अभी तक कुंआरी हैं और उन्हें अपने मनपसंद जीवनसाथी की तलाश है।

इस तरह का पार्टनर चाहती हैं आम्रपाली

इस तरह का पार्टनर चाहती हैं आम्रपाली

बताते चलें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ऐसे में ये बात काफी चौंका देती है कि बला की खूबसूरत इस हसीना ने अभी तक घर नहीं बसाया है। आम्रपाली दुबे 35 साल से भी ज्यादा की हो चुकी हैं। बावजूद इसके.. उन्होंने अभी तक घर नहीं बसाया है। एक्ट्रेस अभी तक सिंगल लाइफ जी रही हैं। हालांकि कई बार उन्होंने अपने मीडिया को बताया है कि वे किस तरह का लाइफ पार्टनर चाहती हैं।

ये एक्टर है आम्रपाली के सिंगल रहने की वजह

ये एक्टर है आम्रपाली के सिंगल रहने की वजह

आम्रपाली दुबे के अब तक सिंगल रहने की वजह लोग निरहुआ को भी मानते हैं। जी न्यूज की एक खबर के मुताबिक खुद आम्रपाली दुबे ने इस बात को स्वीकारा है कि वे निरहुआ जैसा जीवनसाथी तलाश कर रही हैं। साथ ही उनके जैसा पार्टनर मिलना बड़े सौभाग्य की बात होगी। उनका कहना है कि अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला, जिसके साथ शादी कर वे घर बसा सकें। यही कारण है कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

निरहुआ संग अफेयर की थी चर्चा

निरहुआ संग अफेयर की थी चर्चा

बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के अफेयर की खबरों ने भी एक वक्त पर तूल पकड़ा था। हालांकि, निरहुआ बहुत पहले ही अपना घर बसा चुके हैं वहीं दूसरी ओर आम्रपाली भी अपने लिए बेहतर पार्टनर की तलाश में हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस को इस रील कपल की जोड़ी बेहद पसंद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+