हाथ मे रंग अबीर लिए प्रेमिका का इंतजार कर थे नवरत्न, अंजली ने आते ही थमा दिया शादी का कार्ड

Bhojpuri Song: होली के त्यौहार के समय में शादियों का भी मौसम आया है। ऐसे में में जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से होली खेलने आता है तो प्रेमिका किसी दूसरे से शादी होने का कार्ड अपने प्रेमी को देती है तो प्रेमी का दिल टूट जाता है।

इसी कथानक पर आधारित होली गीत 'होलिया में डोलिया चढ़ी जात बाड़ू' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अपनी खास शैली में सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय गाकर सबका मन मोह लिया है।

Singer navaratan pandey and Anjali pandey Bhojpuri Holi Song Doliya Chhadi Jaat Badu

मिजाज मस्त कर देने वाले इस होली गीत के वीडियो में नवरत्न पांडेय और एक्ट्रेस अंजली पांडेय की लाजवाब अदा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस होली गीत के ऑडियो और वीडियो में गजब का तालमेल बिठाया गया है।

'होलिया में डोलिया चढ़ी जात बाड़ू' गाने का लोकेशन बहुत प्यारा है, इसके साथ ही शादी का माहौल भी देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि नवरत्न पांडेय हाथ मे रंग अबीर लिये अपनी प्रेमिका अंजली का इंतजार कर रहे हैं।

अंजली जैसे ही उनके पास पहुंचती है तो नवरत्न पांडेय काफी खुश हो जाते हैं, लेकिन उनका दिल तब टूट जाता है, जब उनकी प्रेमिका अंजली पांडेय उन्हें अपनी शादी कार्ड देती है। किसी दूसरे से अपनी प्रेमिका की शादी होने की बात जानकर नवरत्न बहुत दुःखी हो जाते हैं।

नवरत्न पांडेय का सारा अरमान चूर चूर हो जाता है। नवरत्न अपनी प्रेमिका अंजली से कहते हैं कि... 'असहु फीका फीका लागे असो के ई होलिया ये जान... तू जात तारू चढ़िके डोलिया ये जान, दे दा एगो जहर के गोलिया ये जान...'

इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, वहीं संगीत प्रेमियों का कहना है कि गाने में आज की सच्चाई दिखाई गई है। अक्सर प्रेमियों को इसी तरह प्यार में धोखा मिलता है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि प्रेम प्रसंग छोड़कर अपने भविष्य को संवारें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+