निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री लोगों को आ रही है पसंद, 'कांवर के पावर' गाना हुआ 100 मिलियन पार

'कावंड के पावर' गाने में निरहुआ के साथ उनकी फेवरेट भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे पार्वती माता के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

बिहार, 11 जुलाईः सावन का महीना शुरू होने ही वाला है और उससे पहले ही लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर उनकी आराधना करने लगे हैं। सावन के महीने की शुरुआत से पहले ही इन दिनों सभी भोजपुरी स्टार्स शिव भक्ति में सराबोर दिख रहे हैं। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक भोलोनाथ के गानों को रिलीज कर रहे हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों के फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी राजनीति में बिजी हैं। आमजगढ़ लोकसभा सीट से जीतने के बाद से उनका राजनीतिक काम काज शुरू हो चुका है। हाल ही में वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति इरानी से मिलने पहुंचे थे। वहीं आज उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई। ऐसे में निरहुआ इस बार सावन पर अपना कोई भी गाना रिलीज नहीं कर पाए हैं। हालांकि उनका एक पुराना म्यूजिक वीडियो 'कांवड़ के पावर' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

nirahua

आम्रपाली दुबे बनीं मां पार्वती
आपको बता दें कि 'कावंड के पावर' गाने में निरहुआ के साथ उनकी फेवरेट भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे पार्वती माता के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों देवघर का जिक्र कर रहे हैं। सावन के महीने में बाबा की नगरी देवघर में भक्तों की भारी भीड़ भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचती है। दरअसल भोजपुरी स्टार्स के बीच देवघर बहुत ज्यादा फेमस हैं। वह लोग इसे तीर्थस्थल कहते हैं और इस पर गाने रिलीज करते हैं।

10 मिलियन से ज्यादा हुए व्यूज
निरहुआ का ये गाना सावन के महीने की कांवड़ यात्रा पर आधारित है। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ का 5 साल पुराना ये गाना आज लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यो गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 'कांवड़ के पावर' गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ केमिस्ट्री भी अच्छी लग रही है। इस गाने को 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में ये दोनों भोजपुरी स्टार धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने में निरहुआ के साथ-साथ आम्रपाली दुबे ने भी अपनी आवाज दी है। साथ ही इस गाने में वह एक्टिंग भी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+