Bhojpuri Actress आम्रपाली दुबे और निर्माता निशांत उज्जवल ने अलग अंदाज़ में की नये साल की शुरुआत
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey News: भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और मशहूर निर्माता, वितरक निशांत उज्जवल ने नये अंदाज़ में नये साल का जश्न मनाया। इस बार आम्रपाली दुबे और निशांत ने अपने नये साल की शुरूआत श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का दर्शन कर किया।
इस अवसर पर दोनों ने बप्पा के सामने मत्था टेका और समस्त फिल्म इंडस्ट्री के साथ देश वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे हर वर्ष नये वर्ष की शुरुआत मंदिरों में भगवान के दर्शन से करती हैं।

इस बार भी उन्होंने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा का दर्शन किया और उसकी एक पोस्ट अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिने स्क्रीन की सबसे चहेती अभिनेत्री हैं। इंडस्ट्री में अपने काम पर फोकस रहने वाली अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है।
आम्रपाली के लिए साल 2023 भी ख़ास रहा है, साल के आखिर में आम्रपाली दुबे, निशांत उज्जवल के बैनर की फिल्म बीवी हो हो ऐसी कर रही हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली है। वही, वह जल्द ही मां भवानी के किरदार में भी नज़र आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो गयी है और जिसका निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं।
नए साल में फिलहाल ये उनकी बड़ी फ़िल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। वही, निशांत के लिए भी बीता साल शानदार रहा है और उनके बैनर रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेन्मेंट से कई बड़ी हिट फ़िल्में आयीं।
अब साल 2024 की शुरुआत भी वह धर्म कर्म के साथ अच्छे ढंग से करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने बप्पा के घर जाकर आशीर्वाद लिया और फिर उसे अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट भी शेयर किया। वहीं आम्रपाली दुबे और निशांत ने सभी लोगों को नये साल का मुबारकबाद दिया। इसके साथ ही अपने चाहने वाले के मंगलमय साल गुज़रने की कामना भी की।












Click it and Unblock the Notifications