लड़की को इंप्रेस करने के लिए 'बैंगन' बेच रहे हैं खेसारी लाल यादव, वायरल हो रहा है वीडियो

खेसारी लाल यादव लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर मे बैंगन बेचते नजर आ रहे हैं। उनका बैंगन बेचने का वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिहार, 22 जूनः भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने गाने के लिए फाफी मशहूर हैं। फिलहाल खेसारी लाल यादव लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर मे बैंगन बेचते नजर आ रहे हैं। दरअसल उनका बैंगन बेचने का वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर ठेले पर बैंगन बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बैंगन ले ला' का वीडियो रिलीज हो गया है और ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

khesari lal yadav

गाने को डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा
खेसारी लाल यादव का गाना 'बैंगन ले ला' के वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव एकदम गरीब और देहाती अंदाज में नजर आ रहे हैं और बैंगन ले ला कहकर जोर से चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर ही डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस गाने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव कुछ अजीबोगरीब अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वह दौरी में अपनी दुल्हन को सिर पर ढोते नजर आ चुके हैं और अब बैंगन बेचते दिखाई दे रहे हैं।

बैंगन बेचने लगे खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बैंगन ले ला' में उनका साथ भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका दिखाई दे रही हैं। गाने में दोनों की ट्यूनिंग काफी अच्छी लग रही है। एक बार फिर से गाने में खेसारी लाल यादव के आवाज का जादू दर्शकों पर चलता नजर आ रहा है। लोगों की मानें तो गाना 'बैंगन ले ला' जल्द ही 10 मिलियन के आंकड़े को भी छू लेगा। इसका म्यूजिक श्याम सुंदर देहाती ने दिया है और लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस प्रीति राज नजर आ रही हैं। इस वीडियो के डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं। इसके प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+