खेसारी लाल यादव ने भगवान शिव के लिए गाया 'ब्रांडेड भक्त', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये गाना
'ब्रांडेड भक्त' गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने में भोजपुरी स्टार्स महाकाल के दीवाने को ब्रांड बता रहे हैं।
बिहार, 8 जुलाईः सावन के महीने की शुरुआत होने ही वाली है और ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के ज्यादातर स्टार्स शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। सावन के महीने के शुरुआत होने से पहेल ही कांवड़ सॉन्ग से लेकर भोलेनाथ के भक्ति गानों पर लोग झूमते नजर आ रहे हैं। हर कोई इन गानों पर नाचते हुए भगाविन शिव की पूजा कर उन्हें खुश करने में लगा है। भोजपुरी फिल्मों के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी भगवान शिव के भक्ति गीतों को रिलीज करने में लगे हैं। पिछले दिनों उनका भक्ति सॉन्ग 'देवघर में दर्द' रिलीज हुआ था जिसमें वह एक्ट्रेस मेघाश्री के साथ नजर आए थे। उस वीडियो में दोनों ही भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ लेकर जाते दिखे थे और अब उनका नया म्यूजिक वीडियो 'ब्रांडेड भक्त' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस अनीषा पांडे के साथ नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों का रॉकिंग स्टाइल दिख रहा है।

गाने में शिव की महिमा का गुणगान
'ब्रांडेड भक्त' गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने में भोजपुरी स्टार्स महाकाल के दीवाने को ब्रांड बता रहे हैं। इस वीडियो में भोलेनाथ की महिमा का वर्णन किया गया है जिसमें खेसारी साल यादव कहते हैं- बजते हैं डमरू और भस्म से होता है श्रृंगार और इतने अद्भुत ढंग से सजते हैं मेरे सरकार...हर हर महादेव। गाने के बोल काफी शानदार हैं और इसे शिवभक्त काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस भोजपुरी गाने पर भगवान शिव की पूजा करते हुए मस्ती में नाच रहे हैं। वीडियो में दोनों स्टार्स का परफोर्मेंस भी लाजवाब है और दोनों भोले की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और इसे आदिशक्ति फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गाने को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 38 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। इससे पहले खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'कोका कोला बोलबम' का गाना भी लोगों को खूब पसंद आया है। खेसारी लाल यादव के शिव भक्ति वाले ये दोनों गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दोनों गानों को जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications