भोलेनाथ की भक्ति में चिलम फूंकते दिखे खेसारी लाल!, भोजपुरी के 'जय जय शिवशंकर' ने मचाई धूम
खेसारी लाल यादव का एक पुराना भोजपुरी बोलबम गाना 'जय जय शिव शंकर' सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।
बिहार, 18 जुलाईः भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक बहुत अच्छे सिंगर भी हैं। पिछले कुछ समय से वह सावन के महीने को देखते हुए भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर उनके लिए गाने गा रहे हैं। खेसारी लाल यादव इन दिनों धड़ाधड़ कांवड़ और सावन के सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। हर रोज उनके बोलबम गाने लॉन्च हो रहे हैं और उनके हर म्यूजिक वीडियो पर कई मिलियन व्यूज आ रहे हैं। यहां तक कि उनके कुछ पुराने गाने भी इस समय दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच उनका एक पुराना भोजपुरी बोलबम गाना 'जय जय शिव शंकर' भी सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।

चिलम पीते नजर आए खोसारी लाल
'जय जय शिव शंकर' म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में ही खेसारी लाल यादव नदी में स्नान करते हुए दिखाई देते हैं। उनके गले में और हाथों में रुद्राक्ष दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह चिलम फूंकते हैं और शिव भक्ति के गीत गाने लगते हैं। इस गाने में साध्वी के रूप में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा नजर आ रही हैं। उनकी दमदार एक्टिंग ने इसी म्यूजिक वीडियो में जान डाल दी है। उन्हें डांस कर देख खेसारी उनसे भी चिलम फूंकने के लिए कहते हैं, जो उसे बाबा की बूटी बताते हैं। थोड़ी देर बाद ही दोनों लीड स्टार ग्लैमरस अवतार में नजर आने लगते हैं और इनके बैकग्राउंड के सभी आर्टिस्ट गांजा फूंकते दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन है ये गाना
इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है और श्वेता महारा पर ये फिल्माया गया है। ये सॉन्ग हिंदी गाना जय जय शिव शंकर का भोजपुरी वर्जन है। ये म्यूजिक वीडियो काफी शानदार नजर आ रहा है। ये गाना पिछले साल 30 जुलाई को रिलीज हुआ था। भांग का दूध और चिलम पीते हुए खेसारी लाल काफी अच्छे एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications