19 साल की उम्र में हुई फेमस एक्ट्रेस की शादी, शराबी था पति, फिर खोल दिया था इंडस्ट्री का ऐसा 'गंदा सच' और...
Pakhi Hegde Life Story: फिल्मी दुनिया की जितनी हसीन है, उससे कहीं ज्यादे उसकी काली सच्चाई है। इस इंडस्ट्री की ज़्यादातर अभिनेत्री कास्टिंग काउच का आरोप लगा चुकी हैं। एक समय तो 'मी टू' के ज़रिए कई दिग्गज लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगा था। काउस्टिंग काउच के शिकार वाले लिस्ट में पाखी हेगड़े का नाम भी शामिल है।
पाखी हेगड़ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार की जाती है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इंडस्ट्री में क़दम रखने से पहले ही उनकी शादी हो चुकी थी और दो बेटियों की मां भी बन चुकी थीं। पाखी ने इस बात को छुपाकर, नए नाम और नई पहचान के साथ फिल्मी दुनिया में क़दम रखा खा।

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पाखी ने अपनी ज़िंदगी के काले अध्याय पर खुलकर चर्चा की, उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन के बाह वह करियर संवारना चाहती थीं, लेकिन 19 साल की उम्र में ही शादी करवा दी गई। चौथी कक्षा में थी तो उनके पिता मधुकर शेट्टी का सिर से साया उठ गया था।
पिता की मौत के बाद मां सीता शेट्टी पाखी की शादी के लिए परेशान रहने लगी थी, इसलिए जल्द ही शादी करवा दी गई। शादी जल्दी हुई तो बच्चे भी जल्दी हो गए। पति को शराब की लत थी, इस वजह से पारिवारिक जिंदगी में खराब होने लगी।
इसके बाद पाखी ने बच्चों के साथ अपनी जिंदगी अलग गुज़ारने का फ़ैसला लिया। इसके बाद उन्होंने यह सोच लिया कि वापिस मायके नहीं जाना है, क्योंकि वहां गई तो भाइयों को परेशानी होगी। इसके बाद ज़िंदगी गुज़र बसर करने के लिए बच्चों को पढ़ाने लगी।

एक स्टूडेंट जो एक्टिंग करती थी, उसी ने पाखी को एक्टिंग की सलाह दी। इसके बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने का सोची। एक इंसान ने कहा कि अगर आप शादीशुदा और बच्चों की बात बताकर इंडस्ट्री में काम करोगी तो लोग ग़लत फ़ायदा उठाएंगे। पाखी ने इस बात को ख्याल करते हुए बच्चियों को बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया। इसके बाद नए नाम और नई पहचान के साथ कदम आगे बढ़ाई।
पाखी ने काम के दौरान कभी भी अपने परिवार का ज़िक्र नहीं किया और अपने बच्चों से सिर्फ 10 मिनट के लिए शनिवार को बात कर पाती थीं। पाखी ने इंडस्ट्री में कदम तो रख लिया लेकिन शुरुआती दिनों में काम देने के बदले समझौता करने को कहा जाता था। कास्टिंग काउच का दंश भी झेलना पड़ा। फिल्में नहीं मिलने और खाली बैठने पर डिप्रेशन भी होता था।












Click it and Unblock the Notifications