काजल की हरकत से निरहुआ के छूटे पसीने, सांसद बनने पर वायरल हुई एक्टर की ‘नथुनिया तार लेवे दा’ वाली वीडियो

निरहुआ और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना नथुनिया तार लेवे दा’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। ये गाना भले ही पुराना है पर इसे यूट्यूब पर फैंस बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

मुंबई, 10 जुलाई: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टर दिनेश लाल यादव अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्टर जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं तो वह सुपरहिट साबित होती है। यही नहीं उनकी फिल्मों के गाने हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। अब इन दिनों दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक फनी सीन इन दिनों यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में दोनों के फनी अंदाज के साथ-साथ उनका रोमांस भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

kajal raghwani

निरहुआ और काजल का रोमांस
वीडियो की बात करें तो, निरहुआ एक लड़की से फ्लर्ट करते हैं और उसके साथ जूस पीने एक दुकान में जाते हैं। इस दौरान दुकान में दोनों को साथ में काजल राघवानी देख लेती हैं। जिसके बाद काजल का गुस्सा निरहुआ पर फूट पड़ता है और वह वहां से निरहुआ को छोड़कर चली जाती हैं। जिसके बाद काजल को मनाने के लिए निरहुआ उनके घर तक पहुंचते हैं। इस दौरान जब काजल कहती हैं कि, मुझसे प्यार करते हो तो ये मिर्च का जूस पीकर दिखाओ। बस फिर क्या उनको मनाने के लिए निरहुआ वो जूस पी जाते हैं। जिसके बाद दोनों के बीच क्या कुछ होता है यहां देखिए ये सबसे पसंद किए जाने वाला भोजपुरी गाना।

बार-बार देखा जा रहा ये गाना
ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि ये गाना काफी पुराना है। काजल और निरहुआ का ये भोजपुरी रोमांटिक गाना फिल्म आशिक अवारा का है। कि साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हर गाने सुपरहिट रहे लेकिन 'नथुनिया तार लेवे दा' को फैंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को कईं लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने में दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+