Bhojpuri News: कलकत्ता फ़िल्म इंडस्ट्री के बाद अब भोजपुरी में धमाल मचाएंगी स्नेहा बकली, साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

Actress Sneha Bakli Entry In Bhojpuri: कलकत्ता फ़िल्म इंडस्ट्री में जलवा बिखेर कर युवा दिलों की धड़कन बन चुकी एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने अब भोजपुरी सिने जगत में धमाकेदार एंट्री किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने स्नेहा बकली को बतौर एक्ट्रेस अपने कई प्रोजेक्ट के लिए साईन किया है।

स्नेहा बकली को साईन करने की जानकारी फ़िल्म निर्माता और म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने दी है। उम्मीद की जा रही है कि अब सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस म्यूजिक कंपनी से ही स्नेहा के म्यूजिकल वीडियो अलबम के गाने रिलीज होंगे। इस कंपनी से बनने वाली फिल्मों में भी वह बतौर अभिनेत्री अभिनय करती नजर आएंगी।

Actress Sneha Bakli Entry In Bhojpuri

वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के एमडी रत्नाकर कुमार ने कि कंपनी प्रारंभ से ही अच्छे कलाकारों को प्रोत्साहित करती आई है। नए कलाकारों को प्लेटफार्म भी देती है। इसी कड़ी में हमने स्नेहा बकली को एक्सक्लूसिव साईन किया है। अब वह सिर्फ हमारी कंपनी के प्रोजेक्ट्स में काम करेंगी।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ने और एक्सक्लूसिव साईन करने पर स्नेहा बकली ने कहा कि 'मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के एमडी रत्नाकर कुमार का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं। उन्होंने मुझे इतनी बड़ी कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव साईन किया है। मैं इस कंपनी से आने वाले कई प्रोजेक्ट्स में नजर आऊंगी, जिसका खुलासा मैं अभी नहीं कर सकती हूं।

गौरतलब है कि डांस में एक्सपर्ट स्नेहा बकली कई म्यूजिकल वीडियो में अपने अभिनय व डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं। वह कोलकाता से बिलॉन्ग करती हैं। कोलकाता म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अदा एवं नृत्य का जादू दर्शकों पर खूब चला चुकी हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं, जोकि दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए गए हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पीआरओ ब्रजेश मेहर ने कहा कि नए प्रतिभाओं को मौका देना चाहिए। उम्मीद है कि स्नेहा भोजपुरी इंडस्ट्री को अलग पहचान दिलाएंगी। उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। एक नया नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ जुड़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+