भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह लगाने जा रही हैं 'डार्लिंग' से एक और तड़का, राहुल शर्मा कर रहे हैं डेब्यू

रजनीश मिश्रा ने वन इंडिया से खास बातचीत में बताया कि बाबा मोशन पिक्चर्स और निर्माता प्रदीप के शर्मा के साथ काम करना बेहद सहज होता है। उनके साथ मेरी अपनी बाउंडिंग अच्छी है।

पटना, 12 जुलाई 2022। भोजपुरी में सार्थक सिनेमा को हाल में आम जनमानस तक जोड़ने में सफल रहे निर्देशक रजनीश मिश्रा की भोजपुरी सिनेमा के शो मैन प्रदीप के शर्मा के कैंप में वापसी हो गयी है। यानी एक बार फिर से रजनीश मिश्रा बाबा मोशन पिक्चर्स के लिए कैमरे की लेंस में झांक रहे हैं। वह भोजपुरी एक अकेली फीमेल रॉक स्टार अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा को लेकर फिल्म "डार्लिंग" बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग इन दिनों अयोध्या में चल रही है। अयोध्या रजनीश मिश्रा का पसंदीदा लोकेशन भी रहा है, तो इसके लेकर वे बेहद खुश भी नजर आ रहे हैं।

'बाबा मोशन पिक्चर्स साथ काम करना बेहद सहज'

'बाबा मोशन पिक्चर्स साथ काम करना बेहद सहज'

रजनीश मिश्रा ने बताया कि बाबा मोशन पिक्चर्स और निर्माता प्रदीप के शर्मा के साथ काम करना बेहद सहज होता है। उनके साथ मेरी अपनी बाउंडिंग अच्छी है, बाबा मोशन पिक्चर्स के साथ किसी वजह से फिल्म किये काफ़ी वक्त हो गया था। बीच में कोरोना की वजह से इंडस्ट्री बंद हो गयी, फिर मैं कुछ फिल्मों के सिलसिले में लन्दन चला गया। तीन सालों से लंदन में ही दूसरे बैनर की फ़िल्में कर रहा था। समय की कमी थी जिस वजह से उनके (प्रदीप के शर्मा) साथ फिल्म नहीं कर पा रहा था। लेकिन प्रदीप के शर्मा के साथ काम करने की बात मन में थी। मेरे पास एक कहानी भी थी जो मैंने प्रदीप के शर्मा को सुनाई। फिर तय हुआ कि फिल्म करना है और आज हम साथ में कर रहे हैं।

'भोजपुरी में अक्षरा सिंह से अच्छा कोई विकल्प नहीं था'

'भोजपुरी में अक्षरा सिंह से अच्छा कोई विकल्प नहीं था'

रजनीश मिश्रा ने बताया कि हमारी फिल्म का नाम डार्लिंग है, जो एक सिंगर की लाइफ पर बेस्ड है। इसलिए भोजपुरी में अक्षरा सिंह से अच्छा कोई विकल्प नहीं था। तो हमने अक्षरा को फिल्म के लिए सेलेक्ट कर लिया। इसमें प्रदीप के शर्मा की भी सहमती रही, वह हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही रजनीश ने अक्षरा की भी जमकर तारीफ की और कहा कि अक्षरा के साथ काम करना बेहद सुखद लग रहा है। हम एक बारिश सिक्वेंस शूट कर रहे थे जिसमें कुछ परेशानी भी हो रही थी लेकिन एक दफे भी उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। ईश्वर की कृपा रहे तो हम आगे भी कई फ़िल्में अक्षरा के साथ करेंगे।

डार्लिंग में नजर आएगी अक्षरा और राहुल की जोड़ी

डार्लिंग में नजर आएगी अक्षरा और राहुल की जोड़ी

रजनीश ने राहुल शर्मा को लेकर कहा कि राहुल को लेकर मैं पहले से गंभीर था, कहानी मेरे दिमाग में थी। फिल्म में किरदार राहुल है, वो उसमें पूरी तरह से खड़े उतर रहे हैं। एक्शन मास्टर दिलीप जी काफी खुश हैं। अक्षरा ने भी इस फिल्म को करने की वजह प्रदीप के शर्मा और रजनीश मिश्रा को ही बताया । आपको बता दें कि फिल्म डार्लिंग में अक्षरा सिंह के साथ राहुल शर्मा डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में रोहित सिंह मटरू के साथ कई मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं रजनीश मिश्रा ने कहा कि हम एक अच्छी फिल्म लेकर आ रहे हैं। बाकी सब जनता जनार्दन के हाथ में हैं, वही फिल्म डार्लिंग को अपना डार्लिंग बनायेंगे।

ये भी पढ़ें: बिहार: मंगल गीत गाने के क्रम में अचानक हो गया कांड, पांच महिलाएं मौके पर ही बेहोश, जानिए माजरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+