बिहार: मंगल गीत गाने के क्रम में अचानक हो गया कांड, पांच महिलाएं मौके पर ही बेहोश, जानिए माजरा
बिहार में इन दिनों लगन का सीज़न चल रहा है, ग्रामीण इलाके में बड़ी धूमधाम से शादी की जा रही है। वहीं कुछ विवाह समारोह में हादसे की भी खबर देखने को मिल रही है। ताजा मामला बिहार के वैशाली ज़िला का बताया जा रहा है...
वैशाली, 11 जुलाई 2022। बिहार में इन दिनों लगन का सीज़न चल रहा है, ग्रामीण इलाके में बड़ी धूमधाम से शादी की जा रही है। वहीं कुछ विवाह समारोह में हादसे की भी खबर देखने को मिल रही है। ताजा मामला बिहार के वैशाली ज़िला का बताया जा रहा है, जहां शादी समारोह में करंट लगने से पांच महिलायें जख्मी हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गोरौल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शादी समारोह था। गांव की महिलाएं माइक पर मंगल गीत गा रही थीं। तभी अचानक माइक में करंट आ गया जिससे महिलायें ज़ख्मी हो गईं। इसके साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा लोग अफरा-तफरी की वजह से गिरने से जख्मी हो गए।

करंट की चपेट में आने से पांच महिला बेहोश
करंट लगने से घायल दो महिलाओं को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा तीन ज़ख्मी महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया की गांव में उमेश राम की बेटी के शादी समारोह में सभी लोग शिरकत करन पहुंचे थे। मटकोर पूजा से ही महिलाएं माइक पर गीत गा रही थी। मंगल गीत गाने के दौरान अचानक माइक में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से पांच महिलाएं मौके पर ही बेहोश हो गईं।

मटकोर गीत के वक़्त टूटा माइक का तार
चश्मदीदों ने बताया कि जब महिलाएं गीत गा रहीं थी तो माइक में करंट आने से पांच महिलाएं बेहोश हो गईं। वहीं वहां मौजूद अन्य महिलाएं भी उनके संपर्क में आ गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भगदड़ मचने से आधा दर्जन से ज्यादा महिलाए गिर गई जिन्हें गंभीर चोट लगी है। सदर अस्पताल में परिजनों का इलाज कराने पहुंची महिला ने बताया की मटकोर गीत गाते वक़्त माइक का तार टूट गया था जिसकी वजह से हादसा हुआ।

मैकेनिक ने ठीक नहीं किया था माइक
शादी घर के परिवार वालों की तीन महिलाएं घायल हुई जिनमें से एक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं अन्य दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजन सरिता की मानें तो सुबह के वक़्त भी माइक में करंट आया था जिसकी शिकायत मैकेनिक से की गई थी। उसके बावजबद मैकेनिक ने माइक को ठीक नहीं किया और दोबारा से महिलाओं को ख़राब माइक ही गीत गाने के लिए दे दिया। सुबह के वक़्त महिलाएं माइक के बिना ही शिव भजन कर रही थी इसलिए हादसे से बच गईं। नहीं तो सुबह में भी हादसा हो जाता।
ये भी पढ़ें: बिहार: PM मोदी का सवा घंटे का बिहार दौरा, जानिए क्यों माना जा रहा है ख़ास, बदलेगा इतिहास !












Click it and Unblock the Notifications