दीदी मिया खलीफा लग रही हो... बदला-बदला दिखा मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस का लुक, लोगों ने पॉर्न स्टार से किया कंपेयर

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने नए लुक में फैंस के साथ वीडियो शेयर की। एक्ट्रेस को इस अंदाज में देखकर लोगों ने उनकी तुलना मिया खलीफा से ही कर डाली।

Mia Khalifa

Fans Compare Akshara Singh to Mia Khalifa: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को अक्षरा की नई तस्वीरों और वीडियोज का खूब इंतजार रहता है। एक्ट्रेस भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं और सोशल मीडिया पर अकसर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एकदम अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को इससे पहले इस तरह कभी नहीं देखा गया। फैस को एक्ट्रेस का बदला-बदला रूप नजर आया। इस नए वीडियो में अक्षरा सिंह का अलग ही अवतार देखकर फैंस ने उन्हें पॉर्न स्टार मिया खलीफा से कंपेयर कर दिया।

अलग लुक में दिखीं अक्षरा

अलग लुक में दिखीं अक्षरा

रीसेंट वीडियो में अक्षरा सिंह पिंक शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। अक्षरा सिंह के अवतार में नया उनका ड्रेस नहीं, बल्कि हेयरस्टाइल और ग्लासेस हैं। एक्ट्रेस ने दो चोटियां बनाकर अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरीके से ही चेंज कर दिया। इसके साथ ही वे स्पेक्स लगाए हुए नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

इसके बाद अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से पूछा कि क्या वे उन्हें पहचान सकते हैं, तो क्रू मेंबर्स में से एक ने कहा कि अक्षरा सिंह, भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार। एक्ट्रेस ने पिया के जुलुफिया के शूट के कुछ बीटीएस सीन्स भी दिखाए। एक्ट्रेस ने इसे कैप्शन देते हुए एक हार्ट इमोजी भी बनाया। वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे 50 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फैंस ने मिया खलीफा से किया कंपेयर

फैंस ने मिया खलीफा से किया कंपेयर

अक्षरा का ये वीडियो देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो रहे हैं क्योंकि एक्ट्रेस बिल्कुल अलग लग रही हैं। एक यूजर ने कहा कि मिया खलीफा लग रही हो। एक अन्य ने कहा कि दीदी चश्मे में मिया लग रही हो। एक और शख्स ने कहा कि आप तो मिया खलीफा लग रही हो एकदम। एक और यूजर ने कहा कि सही बोलूं तो आप मिया खलीफा लग रही हो।

भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं अक्षरा

भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं अक्षरा

बताते चलें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस एक्शन ड्रामा तबादला, पॉलिटिकल ड्रामा सरकार राज और एक्शन रोमांस सत्या जैसी फिल्मों के लिए खूब मशहूर हैं। अक्षरा सिंह पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं।

यूजर्स ने अक्षरा को किया ट्रोल

फिलहाल अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के पीछे की वजह उनका ये बदला-बदला लुक भी है। लोग एक्ट्रेस को फेमस पॉर्न स्टार से कंपेयर कर बैठे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस चश्मे में हूबहू मिया खलीफा की तरह नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+