चेहरे पर मुस्कान और थिरकती हुई दिखीं आकांक्षा दुबे, एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट देख भावुक हुए फैंस, वीडियो वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस का शव बुद्धा सिटी कॉलोनी सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में पाया गया है।

Bhojpuri Actress Akansha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र रविवार को बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। एक्ट्रेस की सुसाइड की खबर सुनकर उनके फैंस और भोजपुरी के तमाम सितारों को बड़ा झटका लगा है। वह भोजपुरी जगत का एक उभरता हुआ सीतारा थीं। एक्ट्रेस का यूं अचानक सुसाइड करने से फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक्ट्रेस ये कदम उठाया।

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या
बता दें कि आकांक्षा दुबे फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट वीडियो और फोटोज शेयर करती थीं। सुसाइड से लगभग 16 घंटे पहले आकांक्षा दुबे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट वायरल
आकांक्षा दुबे अपने आखिरी पोस्ट में एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दे रही हैं उन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि वह किसी मानसिक दबाव से गुजर रही थीं। वीडियो में आकांक्षा को एक भोजपुरी गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में हंसते-मुस्कुराती हुई एक्ट्रेस को देख फैंस भावुक हो रहे हैं।
आखिरी पोस्ट देख भावुक हुए फैंस
आकांक्षा दुबे की यूं अचानक मौत की खबर सुनकर फैंस उनके आखिरी पोस्ट पर अपना दुख जाहिर करते रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उनकी इस आखिरी वीडियो को लगातार रिशेयर कर रहे हैं। आकांक्षा की इस आखिरी वीडियो में फैंस कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस का यूं इस तरह से जाना फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, खबरों की माने तो एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है।

होटल में मिला आकांक्षा दुबे का शव
आकांक्षा दुबे का शव बुद्धा सिटी कॉलोनी सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में पाया गया है। वह देवरिया में शूटिंग के लिए बनारस आई थीं। आज लाटी इमली में शूटिंग थी। डायरेक्टर विकास ने मेकअप मैन राहुल को फ़ोन करके शूटिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा। मेकअप मैन जैसे ही कमरे में पहुंचा और उसने गेट खटखटाया लेकिन नहीं खुला। उसने फोन कॉल भी की थी। फिर होटल वालों ने किसी तरह से रूम का लॉक खोला तो देखा एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
आकांक्षा दुबे ने आखिर किस वजह से सुसाइड किया इसको लेकर यूपी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को रविवार की सुबह मृत पाए जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि आकांक्षा दुबे को डांस और एक्टिंग का शौंक था। एक्ट्रेस ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications