Bhojpuri Song: सखियों संग होगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की न्यू ईयर पार्टी, होगा खूब धमाल

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह ने साल 2024 के आगमन की तैयारी कर ली है। वे इस बार नया साल सखियों के साथ गांव में मानने वाली हैं। अक्षरा सिंह की पार्टी में खूब धमाल होगा, खूब बवाल होगा और खूब मजे होंगे।

जी हां, अक्षरा सिंह ने यह मंशा अपने नए गाने के जरिए जाहिर कर दी जिसका नाम है देसी दारू। अक्षरा सिंह ने इस गाने में कहा कि नए साल का स्वागत पूरी एनर्जी के साथ दोस्तों के संग करेंगी। इसके साथ ही अक्षरा सिंह का यह गाना वायरल होने लगा।

 Akshara Singh New Year party with her friends, there will be a lot of fun, Bhojpuri Song News

अक्षरा सिंह का गाना देसी दारू धमाल मचाने वाला गाना है, जो उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह ने बताया कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नव वर्ष का उपहार है। गाने में हमने नए साल की मस्ती का नया अंदाज प्रस्तुत किया है।

अक्षरा ने कहा कि देसी दारू तमाम भोजपुरी संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाली है। उन्होंने कहा कि नया साल सबके लिए नया दिन लेकर आता है और इसकी शुरुआत पूरी सकारात्मक के साथ करनी चाहिए। बीते सालों का बैगेज को छोड़ ने साल मैं नई शुरुआत करने से जीवन में खुशियों का समावेश होता है।

हमने अपने इस गाने के जरिए लोगों की जिंदगी में खुशी लाने के लिए बेशुमार मनोरंजन प्रस्तुत किया है जो सबों का मन मिजाज खुश कर देगी। आपको बता दें कि गाना देसी दारू को अक्षरा सिंहने गाया है। गीतकार छोटू यादव, म्यूजिक छोटू रावत और संगीतकार धनंजय सिंह (कान्हा) हैं।

देसी दारू गाना के निर्देशक और कोरियोग्राफर असलम खान हैं। सहायक निदेशक के तौर पर राहुल शर्मा (टीम बीटी) हैं। वहीं सहायक कोरियोग्राफर की भूमिका में नवीन ठाकुर है। इसके अलावा डीओपी चंदन सिंह, सुनीत कुमार हैं। वहीं संपादक की अनूप मिश्रा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+