Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhojpuri Films: भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी 4 फिल्में, देखकर हिल जाएगा माथा

High Budget Bhojpuri Films: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों देशभर में अपना परचम लहरा रही है। लोग भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ उनके एक्टरों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी गाने भी इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

हालांकि अभी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का वो दौर नहीं आया है, जब इनकी फिल्मों की तुलना बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से की जाए, लेकिन फिर भी ये कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी इंडस्ट्री धीरे धीरे काफी ग्रो कर रही है। भोजपुरी सिनेमा में बहुत सी ऐसी फिल्में हैं, जो कि काफी हाई बजट में बनी हैं और लोगों ने इन फिल्मों को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।

High Budget Bhojpuri Films

हाई बजट में बनीं 4 भोजपुरी फिल्में

वीर योद्धा महाबली
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। उनकी फिल्में लोग खूब पसंद करते हैं। निरहुआ की फिल्म 'वीर योद्धा महाबली' भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा बजट में बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये बताया जाता है।

निरहुआ चलल लंदन
फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' भी भोजपुरी सिनेमा की हाई बजट मूवी है। निरहुआ की फिल्में देखना लोगों को खूब पसंद है। लोग निरहुआ की एक्टिंग और उनकी सिंगिंग के दीवाने हैं। इस फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है। फिल्म को 4 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

मैं सहरा बांधकर आऊंगा
'मैं सहरा बांधकर आऊंगा' फिल्म खेसारी लाल यादव की है। निरहुआ के बाद खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार हैं। उनकी इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये है।

चैलेंज
भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर पवन सिंह ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। वह काफी समय से इस फिल्म इंडस्ट्री में जुड़े हुए हैं। पवन सिंह की फिल्म 'चैलेंज' का बजट 1 करोड़ रुपये है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+