कभी नहीं सोचा था एक्ट्रेस के रूप में बनाऊंगी अपना करियर, जानें बचपन में क्या बनना चाहती थीं Poonam Dubey

मुंबई, 15 नवंबर: पूनम दुबे (Poonam Dubey) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूनम की गिनती भोजपुरी सिनेमा (bhojpuri cinema) की मशहूर अदाकाराओं में होती है। पूनम दुबे, भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन, दिनेशलाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, यश मिश्रा और रितेश पांडे जैसे तमाम दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुकी हैं। इस वक्त पूनम दुबे के इंस्टाग्राम, फेसबुक पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। पूनम ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है कि वो किसी चीज में अपना करियर बनाना चाहती थीं...

बचपन में पूनम दुबे बनना चाहती थीं एयर होस्टेस

बचपन में पूनम दुबे बनना चाहती थीं एयर होस्टेस

पूनम दुबे, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) जिले की रहने वाली है, उनका जन्म 08 फरवरी 1990 को हुआ था। पूनम दुबे बचपन से ही एक एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। एयर होस्टेस बनने के लिए पूनम ने 12वीं की पढ़ाई करने के बाद 6 महीने के कोर्स में भी दाखिला लिया, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर थी। दरअसल, पूनम दुबे की मां की तबियत अचानक से खराब हो गई। कुछ दिनों बाद जब मां ठीक हुई तो पूनम से वापस आपने कोर्स ज्वाइन के लिए जाने लगी। उनकी मां ने उन्हें (पूनम दुबे) को रोक लिया।

मां के मना करने के उदास हो गई थीं पूनम दुबे

मां के मना करने के उदास हो गई थीं पूनम दुबे

पूनम दुबे ने एक न्यूज़ चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि मां ने कहा कि तुम टीचर बन जाओ, पुलिस की भी तैयारी कर लो, लेकिन एयर होस्टेस मत बनो। मां के मना करने के बाद पूनम थोड़ी उदास हुईं, यहां तक कि उन्होंने एक दिन घर पर भूख हड़ताल भी कर दी थी। हालांकि, इसी दौरान उनके मामा ने उन्हें मिस इलाहाबाद का फॉर्म भरने की सलाह दी। पूनम ने मिस इलाहाबाद का फॉर्म भरा और वो इसमें सिलेक्‍ट हो गईं। पूनम ने मिस इलाहाबाद का ताज अपने नाम किया।

2013 में शुरू हुआ था पूनम दुबे का करियर

2013 में शुरू हुआ था पूनम दुबे का करियर

यही नहीं पूनम ने मिस यूपी की टॉप 5 नंबर को भी हासिल किया था। इसके बाद पूनम दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। पूनम ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान पूनम लोकल टीवी चैनल के लिए विज्ञापन में काम करने लगीं। ग्रेजुएशन के बाद पूनम दुबे 2013 में मुंबई शिफ्ट हो गईं। मुंबई में शिफ्ट होने के कुछ दिनों बाद पूनम किसी सीरियल का ऑडिशन देने गई थीं। इसी दौरान पूनम की मुलाकात एक भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर से हुई। डायरेक्टर ने पूनम का काबिलियत को देखते हुए एक भोजपुरी फिल्म का ऑफर दिया।

करीब 35 फिल्मों में कार चुकी है पूनम दुबे

करीब 35 फिल्मों में कार चुकी है पूनम दुबे

भोजपुरी फिल्म का ऑफर मिलने के बाद यही से पूनम के करियर की शुरूआत हो गई। शुरुआती दौर में पूनम को भोजपुरी फिल्मों में आइटम सॉन्ग के लिए काफी ऑफर मिले। हालांकि, पूनम ने कुछ महीनों के लिए भोजपुरी सिनेमा से ब्रेक ले लिया। बाद में पूनम को भोजपुरी का प्यार अपनी ओर खींच लिया और पूनम फिर से भोजपुरी फिल्मों से जुड़ गईं। पूनम बताती हैं कि भोजपुरी ने उन्हें जो पहचान और सम्मान उन्हें दिया है, उसके लिए वह पूरी भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री का आभार प्रकट करती हैं। पूनम दुबे ने 'जो जीता वही सिकंदर', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+