'मैं अपने बाप की भी नहीं सुनती...', जानें ऐसा क्यों बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे
Amrapali Dubey: 37 वर्षीय आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। आम्रपाली अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। अक्सर वे सुर्खियों में बनीं रहती है चाहे वो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से साथ केमेस्टी हो या फिर उनकी शादी की चर्चा हो... या उनके वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किए जाना हो।
इन सभी बातों पर अब खुद भोजपुरी एक्ट्रेस ने पूर्णविराम लगा दिया। दरअसल, आम्रपाली दुबे अपनी बड़ी बहन आकांक्षा दुबे के पॉडकास्ट पर बतौर गेस्ट पहुंची थीं। पॉडकास्ट में आम्रपाली ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की और कई राज से पर्दा उठाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉडकास्ट में उनकी बहन ने उनसे मोटापे और वजन को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर आम्रपाली दुबे ने कहा, 'ऐसा एक समय उनकी जिंदगी में आया था, जब वो 100 किलो की थीं। फिर उन्होंने वजन कम किया।'
आम्रपाली ने बताया कि लोग उनकी बॉडीशेम करने के साथ उनके मोटापे का भी मजाक उड़ाते थे। लेकिन मैं वजन कम करूंगी तो अपनी मर्जी से करूंगी, किसी के कहने से नहीं करूंगी। आम्रपाली ने आगे कहा कि मैं अपने बाप कि नहीं सुनती किसी और की क्या सुनूंगी।
इतना ही नहीं, अपनी बहन आकांक्षा दुबे के पॉडकास्ट में आम्रपाली दुबे ने कहा, 'देखिए, मुझे अपने शरीर से बहुत प्यार है। यह मुझे परेशान नहीं करता। मुझे डायबिटीज़ नहीं है, मुझे थायरॉइड की समस्या नहीं है। मैं अपना वजन कम करना चाहती हूं ताकि मुझे ज़िंदगी में कभी ये समस्याएं न हों।'
आम्रपाली ने आगे कहा कि अगर किसी को लगता है कि मैं एक अभिनेत्री के रूप में उनके मापदंडों पर फिट नहीं बैठती, तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जो फिट बैठते हैं उन्हें कास्ट करें। ऐसे कई लोग हैं जो इंडस्ट्री में काम करने के लिए मर रहे हैं। मैं उनका तहे दिल से स्वागत करती हूं। उन्हें काम दें।'
उन्होंने कहा कि ऐसी लड़कियां हैं जो आपके सौंदर्य मानकों पर फिट बैठती हैं, ऐसी कई लड़कियां अपना घर छोड़कर संघर्ष कर रही हैं। कृपया उन्हें कास्ट करें। मैं वास्तव में उन्हें काम करते देखना चाहती हूं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मैं ऐसी ही हूं। दुनिया ने वह काम देखा है जो मैं जानती हूं। मैं वह काम करती हूं, उसी पर ध्यान केंद्रित करती हूं। अगर मैं अपने शरीर को बदलने की कोशिश करती हूं, तो यह इसलिए होगा क्योंकि मैं ऐसा करना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications