आकांक्षा दुबे की मौत के आरोपी भोजपुरी एक्टर समर सिंह, जमानत पर बाहर आते ही कर ली सगाई, साझा की तस्वीर

Samar Singh Engagemnet: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के आरोप में भोजपुरी स्टार समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों के बीच रिलेशनशिप की बात सामने आई थी।

लेकिन जिस तरह से आकांक्षा दुबे की मौत हुई थी, उसके बाद समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि समर सिंह को इस मामले में जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर होने के बाद समर सिंह ने सगाई कर ली है और एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं।

samar singh

समर सिंह ने अपनी सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। समर सिंह ने खुद अपनी होने वाली पत्नी की तस्वीरों को साझा करते हुए उनका नाम बताया है। समर सिंह ने प्रतिभा सिंह के साथ सगाईकी है।

तस्वीरें शेयर कर कही दिल की बात

सगाई के वीडियो को शेयर करते हुए समर सिंह ने लिखा, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन, मैंने अपनी सोलमेट से सगाई कर ली है। समर सिंह ने कहा कि मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं जो तुम्हें अपना कह सकता है। तुम्हारे लिए मेरा प्यार सदा के लिए रहेगा।

गौर करने वाली बात है कि समर सिंह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। दोनों ने कई म्युज वीडियो में भी साथ काम किया था।

आकांक्षा ने समर को अपना पति तक कहा था

पिछले वर्ष वेलेंटाइन डे के मौके पर आकांक्षा ने समर सिंह के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुआ अपने प्यार का इजहार किया था। यही नहीं आकांक्षा ने समर सिंह को अपना पति तक कह दिया था।

हालांकि बाद में आकांक्षा ने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद इस वर्ष मार्च माह में आकांक्षा की मौत की खबर सामने आई थी। आकांक्षा की मौत के बाद उनकी मां ने समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

आकांक्षा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया था कि समर सिंह ने उनकी बेटी के साथ शादी का झूठा वादा किया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। ह मेरी बेटी को एमएमएस लीक करने की धमकी देता था। इन आरोपों के चलते समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल समर सिंह इस मामले में जमानत पर बाहर हैं।

समर सिंह ने किसी भी रिश्ते से किया इनकार

इस पूरे मामले में समर सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि आकांक्षा के साथ उनका सिर्फ काम का रिश्ता था। दोनों बीच काम के अलावा कोई दूसरा रिश्ता नहीं था।

रिपोर्ट के अनुसार मौत से पहले आकांक्षा ने समर सिंह को दो बार फोन किया था। इसके बाद आकांक्षा ने आत्महत्या कर ली थी। इन तमाम आरोपों से समर सिंह इनकार करते रहे हैं। जबकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+