हरियाणवी म्यूजिक पर भोजपुरी एक्टर के ठुमके! 'मटक-मटक' में सपना और खेसारी लाल की जोड़ी ने मचाया धमाल
नई दिल्ली, 20 अगस्त। खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी गाना 'मटक-मटक' की वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सपना और भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सांग कुछ अलग टेस्ट के साथ व्यूवर्स के बीच में है। जिसकी वजह से वीडियो रिलीज होने के महज 21 घंटे में भीतर 2,794,545 व्यूज हासिल हो गए।
Recommended Video

दर्शकों को भा रहा गाना
सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आई है। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रहा है। सपना के हर नए एलबम को दर्शक हरियाणा के साथ अन्य राज्यों में भी खूब पसंद करते हैं। वहीं इस बार एक नया प्रयोग हुआ है। बीते 24 घंटों में इस प्रयोग को व्यूवर्स का जो समर्थन मिला उससे सपना और भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल दोनों काफी उत्साहित हैं।

तीन राज्यों में 'मटक मटक' की धूम
यूट्यूब पर आते ही सपना और खेसारी का गाना 'मटक मटक' ट्रेंड कर रहा है। इसे हरियाणवी और भोजपुरी भाषी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में सपना और खेसारी की केमिस्ट्री गजब की लग रही है। दोनों एक साथ जबरदस्त डांस स्टेप करते दिख रहे हैं। बता दें कि मटक मटक गाने का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसके बाद। खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर दर्शकों से भरपूर प्यार देने की अपील की थी।

24 घंटे में 3,374,913 व्यूज
सपना चौधरी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने का जितना बेसब्री से इंतजार हरियाणा में था उससे कम बिहार में भी नहीं। इसका कारण खेसारी लाल यादव के फॉलोवर्स भी हो सकते हैं। इस गाने को रिलीज हुए 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है। वीडियो को अब तक 3,374,913 व्यूज मिल चुके हैं। गाने को 3.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया।

वत्स रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ सांग
भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी के गाने का दर्शक बसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो गया। हरियाणवी सेंसेशन और भोजपुर सुपरस्टार का ये गाना अब दर्शकों के बीच आ चुका है। वीडियो में खेसारी लाल और सपना चौधरी एक साथ कमर मटकाते देखे सकते हैं। इसे वत्स रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

आमिन बारूदी के बोल और गुलशन म्यूजिक का संगीत
खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी को बड़े ही खूबसूरत ढंग एडिट किया गया है। इसे गुलशन म्यूजिक की ओर से संगीत दिया गया है। जबकि गाने के बोल आमिन बारूदी के हैं। वीडियो निर्देशक जीत घंघास हैं। भगीरथ शर्मा ने इसे एडिट किया है। जबकि कोरियोग्राफी साहिल कुमार ने की है।












Click it and Unblock the Notifications