पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ रिलीज हुआ 'भीड़' का ट्रेलर, ये लॉकडाउन आपके रोंगटे खड़े कर देगा

Bheed Trailer Out: फिल्म 'भीड़' के 2 मिनट 39 सेकंड का ये ट्रेलर लोगों को उनके उस बुरे वक्त की याद दिला रहा, जिसमें लाखों लोगों ने कोरोना के चलते अपनों को खो दिया था।

bheed

Bheed Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर ने आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ होती है और फिर भारत में लॉकडाउन का जो दृश्य दिखाया जाता है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। आपको बता दें कि मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म 'भीड़' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी की उस घोषणा से होती है जिसमें वह कहते हैं- आज रात 12 बजे से पूरे देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। ये ट्रेलर आपको उस वक्त में ले जाएगा जहां पूरी दुनिया ने कोरोना की लहर के बाद लॉकडाउन का दर्द झेला था।

पीएम मोदी की आवाज से हुई ट्रेलर की शुरुआत
इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 'भीड़' के 2 मिनट 39 सेकंड का ये ट्रेलर लोगों को उनके उस बुरे वक्त की याद दिला रहा, जिसमें लाखों लोगों ने कोरोना के चलते अपनों को खो दिया था। फिल्म की कहानी उन लोगों के किस्से हैं जिन्होंने लॉक्डाउन में दर्द को अपनी आंखों से देखा और झेला है। कई लोगों के लिए तो लॉकडाउन का जख्म हमेशा हरा रहेगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में ही शूट किया गया है क्योंकि उस समय देश मुश्किल दौर से गुजर रहा था।

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग लोगों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म में सभी दृश्य ब्लैक एंड वाइट हैं। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित जैसे प्रभावशाली कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म 'भीड़' आगामी 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+