'दृश्यम 2' के आगे हार मान गया 'भेड़िया', जानें कितना है दोनों फिल्मों का अब तक का कुल कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया अजय देवगन की दृश्यम 2 के आगे घुटने टेकती दिख रही है। एक ओर वरुण की फिल्म धीमी रफ्तार पकड़े हुए है तो दूसरी ओर अजय की दृृश्यम 2 के लिए फैंस के बीच क्रेज अब भी बरकरार है।

Varun Dhawan

Bhediya Vs Drishyam 2: अभी कुछ समय पहले ही वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' रिलीज हुई है। शुरुआत से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा था लेकिन साथ ही अजय देवगन की 'दृश्यम 2' इस फिल्म पर भारी भी पड़ रही थी। ये सिलसिला अब भी बरकरार है। 'भेड़िया' की बात करें, तो फिल्म ने आठवें दिन 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने शुक्रवार को करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अभिषेक त्रिपाठी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' के लिए दर्शकों के बीच अब भी क्रेज बराबर देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 163.87 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर ली है। वहीं भेड़िया की बात करें, तो वरुण और कृति स्टारर ये फिल्म अभी तक 40 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है।

बताते चलें कि रिलीज के दिन यानी पहले दिन शुक्रवार को ही वरुण धवन की 'भेड़िया' ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 39.60 करोड़ रुपये हो चुकी है।

बात अगर 'दृश्यम' की करें, तो पहले दिन ही अजय देवगन स्टारर फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये से अपना खाता खोल दिया था। दूसरे दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन 26.50 करोड़ रुपये फिल्म की झोली में गिरे। चौथे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई और पांचवे दिन यानी कि 22 नवंबर को फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये कमाए। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम अभी तक 163.87 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+