'आज मुजफ्फरनगर का भौकाल खत्म कर देंगे...', जारी हुआ Bhaukaal-2 का ट्रेलर, जानिए कब रिलीज होगी सीरीज

मुंबई, 11 जनवरी। टीवी के 'महादेव' यानी एक्टर मोहित रैना अब अपनी शादी के बाद एक बार फिर 'भौकाल' मचाने को तैयार हैं। मंगलवार को एमएक्स प्लेयर की मशहूर वेब सीरीज 'भौकाल-2' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। भौकाल के सीजन 1 को मिली शानदार कामयाबी के बाद अब मेकर्स ने फैंस के लिए 'भौकाल-2' तैयार की है। इस वेब सीरीज में मोहित रैना एक बार फिर अपनी पुरानी एसएसपी नवनीत सिकेरा की साहसिक भूमिका में नजर आएंगे।

भौकाल-2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

भौकाल-2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

इस महीने की शुरुआत में ही एक्टर मोहित रैना ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से शादी कर सभी को बड़ा सर्प्राइज दिया। शादी के एक सप्ताह बाद ही भौकाल-2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया, इससे पहले शो का टीजर सामने आया था। ट्रेलर में फिर से मोहित रैना की दमदार एक्टर और एक्शन देखने को मिलेगा, इस बार मुजफ्फर नगर में मोहित का कई चुनौतियों से सामना होने वाला है।

फिर एक्शन मोड में मोहित रैना

फिर एक्शन मोड में मोहित रैना

ट्रेलर की शुरुआत एससपी बने मोहित रैना के एंट्री से शुरू होती है, जबकि अगले ही क्लिप में सीजन-1 के कुछ आखिरी सीन दिखाए गए हैं। यूट्यूब पर अब शो का ट्रेलर छाया हुआ है, इसमें अब कुछ नए किरदारों की भी एंट्री हुई है। इस बात मोहित रैना का सामना पिंटू, चिंटू और गुर्जन नाम के दमदार दबंगों से होने वाला है। भौकाल-2 में फैंस को एक्टर का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।

भौकाल-2 का बेसब्री से इंतजार

भौकाल-2 का बेसब्री से इंतजार

ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 28 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा चुका है, यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच फैंस ने उम्मीद जताई है कि पहला सीजन दमदार था, उम्मीद है दूसरा भाग निराश नहीं करेगा। भौकाल-2 को जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी आकाश मोहिमेन, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखी है। भैकाल-1 के रिलीज होने के बाद फैंस को अब भौकाल-2 का बेसब्री से इंतजार है।

कब होगी रिलीज?

कब होगी रिलीज?

भौकाल-2 इसी महीने 20 जनवरी, 2022 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी। क्राइम थ्रिलर सीरीज को बावेजा स्डूडियोज प्रॉडक्शन के साथ अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है। मोहित रैना ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भौकाल -2 का ट्रेलर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एएसपी सिकेरा और डेढा भाइयों की टक्कर से फिर मचेगा भौकाल मुजफ्फर नगर में।' उनके इस ट्वीट को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बेटी ने देश के लिए मेडल जीता है, इस शख्स ने किया क्या है? साइना के पिता ने एक्टर सिद्धार्थ को लताड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+