धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी के संग किसने करवाई सुलह? इसका नाम आया सामने
हेमा मालिनी और देओल परिवार के रिश्तों को लेकर हमेशा चर्चाएं होती रही हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद बाद हेमा मालिनी और देओल परिवार के बीच की तल्खी साफ नजर आई। जब सनी देओल ने अलग प्रेयर मीट रखी। वहीं, हेमा मालिनी ने अपने घर पर प्रेयर मीट रखी। जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर अफवाहें तेज हो गईं। लेकिन बीते दिन धर्मेंद्र के बड़े सनी देओल अपनी सौतेली मां हेमा के जुहू स्थित घर पहुंचे।
अचनाक सनी का हेमा के घर पहुंचना सबको चौंका दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये उठा कि आखिर किसने हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच सुलह करवाई। वो तीसरा व्यक्ति कौन है? इस रिपोर्ट में हम आपको इस व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल हेमा मालिनी के घर उनके एक्स दामाद भरत तख्तानी के साथ पहुंचे थे। भरत ईशा देओल के पति थे, अब दोनों के बीच तलाक हो गया है। सनी और हेमा के बीच सुलह करवाने वालों में भरत का नाम सामने आया है। ये दावा X (पहले ट्वीटर) पर @LegendDeols नाम से बने एक अकाउंट ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने सनी की कार की फोटो भी डाली है। जिसके कैप्शन में लिखा, सनी देओल भरत तख्तानी (ईशा देओल के पूर्व पति) के परिवार के साथ हेमा के जुहू वाले घर में मिलने पहुंचे। हालांकि, बात की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है।
करीबी सूत्र बताते हैं कि यह मुलाकात पूरी तरह निजी थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार के भीतर भावनात्मक माहौल बदल गया है और दोनों पक्षों के बीच संवाद पहले की तुलना में अधिक सहज हुआ है। माना जा रहा है कि सनी देओल इस कठिन समय में हेमा मालिनी से मुलाकात कर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करना चाहते थे। जहाँ तक भरत तख्तानी की मौजूदगी की बात है, तो वे ईशा देओल के पति होने के नाते इस मुलाकात का हिस्सा बने। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बातचीत पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने खुशी जताई। लोगों ने इसे "रिश्तों की नई शुरुआत", "परिवारों के बीच पिघलती दीवारें" और "धर्मेंद्र जी की विरासत का असर" जैसे शब्दों से जोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications