Bhai Ka Birthday: सलमान खान के जन्मदिन पर 'भाई का बर्थडे' गाना हुआ वायरल, जानें क्या है खास बात

Bhai Ka Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दमदार फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले कुछ समय में एक्टर को कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

सलमान खान का 59वां जन्मदिन
आज सलमान खान अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की है और लड़कियां आज भी उन पर मरती हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग देखने लायक है। लोग भाईजान को एक झलक देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।

Bhai Ka Birthday

'भाई का बर्थडे' गाना हो रहा है वायरल
वहीं सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का गाना 'भाई का बर्थडे' तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये गाना आज भाईजान के जन्मदिन के खास अवसर पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि फिल्म में इस गाने में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा नजर आए थे।

आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' के गाने की हो रही है चर्चा

भाई का बर्थडे गाना सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' का है। इस गाने को साजिद खान और हितेश मोदक ने मिलकर गाया है। सलमान खान के बर्थडे पर इस गाने की एक बार फिर से चर्चा हो रही है।

सलमान खान का फिल्मी करियर

सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि1989 में उनकी दूसरी फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। साल 2024 में सलमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल पूरे किए और इन सभी शानदार सालों में उन्होंने भारतीय दर्शकों को कई यादगार और सदाबहार फिल्में दी हैं।

सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेशन
सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सेलेब्स के साथ ही उनके फैंस भी सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं हर साल की तरह इस साल भी उनकी बहन अर्पिता ने सलमान के बर्थडे से एक रात पहले पार्टी होस्ट की थी। सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे थे। इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+