पहले इतनी बोल्ड थीं 'भाबीजी घर पर हैं' की 'अम्मा जी', 32 साल की उम्र में प्यार खोने के बाद बढ़ता गया वजन

मुंबई, 28 जनवरी। टीवी के मशहूर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' तो आपने भी कभी न कभी देखा ही होगा। आज हम आपको सीरियल के फेमस कैरेक्टर 'अम्मा जी' यानी अंगूरी भाभी की सास का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस सोमा राठौड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। सोमा ने अपने फनी और यूनिक एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग पहचान बनाई है। मोटी सी दिखने वाली अम्मा जी भले ही किसी-किसी एपिसोड में कम समय के लिए ही स्क्रीन पर दिखाई देती हैं, लेकिन इतने में ही वह अपनी छाप दर्शकों पर छोड़ जाती है।

इस वजह से बढ़ती गई उम्र

इस वजह से बढ़ती गई उम्र

बढ़ती उम्र के साथ सोमा राठौड़ का वजन भी बढ़ता गया, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी जमाने में सोमा राठौड़ किसी एक्ट्रेस से कम नहीं थी। शो के सभी किरदारों ने अपनी अदाकारी के चलते दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी है, वहीं सोमा राठौड़ को लेकर मीडिया में अगल ही चर्चा है। हाल ही में सोमा की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनके बोल्ड और यंग अवतार को देखा जा सकता है।

पहले काफी पतली थीं 'अम्मा जी'

पहले काफी पतली थीं 'अम्मा जी'

शो में ऐसा ही एक किरदार अम्मा जी का भी है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। मोटी सी दिखने वाली अम्मा जी यानी सोमा राठौड़ पहले किसी मॉडल की तरह पतली-दुबली थीं। हालांकि जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के चलते उनका वजन भी बढ़ता है। जिसकी एक बड़ी वजह डिप्रेशन थी। वायरल फोटो में सोमा राठौड़ अपनी मौजूदा स्थिति के मुताबिक काफी पतली नजर आ रही हैं।

23 साल की उम्र में की लव मैरिज

23 साल की उम्र में की लव मैरिज

वह बेहद खूबसूरत भी दिखती थीं लेकिन एक बीमारी के चलते धीरे-धीरे वे मोटी होती चली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमा ने मजह 23 साल की उम्र में लव मैरिज कर ली थी। इस रिश्ते को उनके परिवारवालों ने भी मंजूरी दी थी। हालांकि कुछ सालों बाद पति-पत्नी के रिश्ते में मतभेद बढ़ते गए और दोनों अलग हो गए। शादी के दस साल बाद सोमा राठौड़ ने अपने पति से अलग होने का फैसला किया।

डिप्रेशन की हुईं शिकार

डिप्रेशन की हुईं शिकार

तलाक के समय सोमा राठौड़ की उम्र 32 साल थी, लिहाजा रिश्ता टूटने के गम से वो टूट गईं और डिप्रेशन का शिकार हो गईं। डिप्रेशन के चलते सोमा का वजह लगातार बढ़ता गया, जिस पर उनका ध्यान नहीं गया। हालांकि इस बढ़े हुए वजन के कारण भी वो लोगों को हंसाने में कामयाब हैं और इसमें उन्हें काफी खुशी मिलती है। सोमा राठौड़ अब अपने फील्ड में लगातार नाम कमा रही हैं। आपको बता दें कि मनमोहन तिवारी की अम्मा का किरदार निभा रही सोमा, असल जिंदगी में एक्टर रोहिताश गौड़ से 9 साल छोटी हैं।

खुद को मानती हैं कटरीना कैफ

खुद को मानती हैं कटरीना कैफ

अपने एक इंटरव्यू में सोमा ने बताया था कि उन्हें मेकअप बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं शो में अम्मा जी खुद को कटरीना कैफ मानती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पति से अलग होने की वजह पति-पत्नी के अगल विचार बताया गया। इस बीच बढ़ते वजन को सोमा ने अपने करियर के बीच रोड़ा नहीं बनना दिया उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सोमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है, वह शो और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: 'भाबी जी घर पर हैं' में विभूति को लगेगा झटका, जिस अंगूरी भाभी के थे आशिक, अब बनना होगा भाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+