'भाबीजी घर पर हैं' के फिरोज खान से पहले इस एक्टर की हुई थी मौत, इस एक वजह ने पलभर में उजाड़ दिया था परिवार

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' एक्टर फिरोज खान का निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर फेमस हुए फिरोज खान की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई। 23 मई की सुबह उनकी मौत की खबर सुनकर तमाम फैंस और एक्टर के परिवार वालों को बड़ा झटका लगा है।

फिरोज खान के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वह कुछ समय से बदायूं काबूलपुरा स्थित अपने घर आए थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक एक्टर ने 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि, फिरोज खान को लोग 'डुप्लीकेट अमिताभ' के नाम से भी बुलाते थे।

Firoz Khan

बता दें कि, फिरोज खान 'भाबीजी घर पर हैं!', 'जीजा जी छत पर हैं', 'साहब बीबी और बॉस', 'हप्पू की उल्टन पल्टन' और 'शक्तिमान' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'डुप्लीकेट अमिताभ' के नाम से फेमस से होने की वजह से कई फिल्मों में भी काम किया है।

हैरानी की बात ये है कि 'भाबीजी घर पर हैं' के फिरोज खान पहले एक्टर नहीं है जिनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। बल्कि इससे पहले साल 2022 में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान की 41 साल की उम्र में हार्ट अटैक ने जान ले ली थी। जानकारी के मुताबिक, शो की शूटिंग में हुई देर की वजह से वह क्रिकेट खेलने गए थे और खेलते वक्त उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी जिसकी वजह से नीचे गिरे। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दीपेश भान ने 50 लाख का लोन लिया था लेकिन उनके गुजरने के बाद इस लोन की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई थी जिसे चुकाने के लिए 'भाबीजी घर पर हैं' की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने उनकी मदद के लिए आगे आईं। इसके बाद शो की पूरी टीम ने एक्टर के परिवार वालों को थोड़े-थोड़े पैसे दिए जिसकी वजह से एक महीने में ही लोन चुका दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+