शराब के नशे में चूर टीवी सीरियल के डायरेक्टर ने कार से 6 लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने कर दी पिटाई
film tv director Siddhant Das: बंगाली सीरियल के डायरेक्टर सिद्धांत दास और उनकी दोस्त श्रेया बसु की गुस्साई भीड़ ने पीट दिया। उनकी कार अनियंत्रित होकर भीड़ को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा कोलकाता के ठाकुरपुकुर बाजार में हुई। ये शहर का सबसे ज्यादा भीड़ वाला इलाका है। इसके बाद भीड़ ने दोनों को पकड़ा और पिटाई की।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो सिद्धांत की दोस्त श्रेया एक बंगाली एंटरटेनमेंट चैनल में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। पुलिस ने सिद्धांत को गिरफ्तार कर लिया है। कार सिद्धांत चला रहे थे। वहीं, श्रेया को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस के सूत्रों की माने तो दोनों शराब के नशे में चूर थे। साथ ही गाड़ी से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

दरअसल, सिद्धांत और श्रेया का टीवी शो काफी सक्सेसफुल रहा। उन्होंने जिसकी पार्टी 5 अप्रैल की रात को की। इस पार्टी का आयोजन कोलकाता के साउथ सिटी मॉल स्थित एक क्लब-बार में रखी गई। दोनों पार्टी से करीब 2 बजे रात में निकले, लेकिन वो घर की जाने की बजाय शहर घूमने निकल गए। 6 अप्रैल की सुबह 9 बजे के करीब ये ठाकुरपुकुर बाजार पहुंचे, जहां उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद गाड़ी ने लोगों को टक्कर मारनी शुरू की और हादसा हो गया।
पुलिस ने बताया, हादसे में घायल लोगो को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसकी पहचान अमीनुर रहमान के नाम से हुई है। वे पेशे से सफाईकर्मी थे और कोलकाता नगर निगम में काम करते थे। साथ ही वो CPI(M) के स्थानीय नेता थे। ड्राइवर और गाड़ी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की माने तो आरोपी सिद्धांत को 7 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications