बंगाली एक्‍टर Rahul Arunoday Banerjee का हुआ निधन, इस दर्दनाक हादसे ने 43 की उम्र में ले ली जान

Bengali Actor Rahul Arunoday Banerjee Dies: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद सामने आई है। बंगाली फिल्‍मों के जाने-माने एक्‍टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का रविवार को 43 साल की उम्र में निधन हो गया है।एक्‍टर के अचानक निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 43 वर्षीय अभिनेता रविवार को दीघा में अपने टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए गए थे वही पर यह दुखद हादसा हुआ। एक्‍टर की दीघा के तलसारी में समुद्र में पानी में डूबने से उनकी मौत हुई।

Bengali Actor Rahul Arunoday Banerjee Dies

भोले बाबा पार करेगा में निभा रहे थे लीड रोल

राहुल बनर्जी इन दिनों स्टार जलसा के चर्चित धारावाहिक 'भोले बाबा पार करेगा' में मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इसी शूटिंग के सिलसिले में उनकी यूनिट दीघा के पास तलसारी में मौजूद थी।

इस दर्दनाक हादसे ने ली जान

जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल अपनी को-एक्‍टर संग समुद्र किनारे टहलने गए। इसी दौरान वे पानी में उतरे और समुद्री लहरों की चपेट में आए और गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद तकनीशियनों ने उन्हें डूबता देख तुरंत बचाव कर बाहर निकाला।

दिगंत बागची ने दी एक्‍टर की दी मौत की खबर

सीरियल में राहुल के चाचा का किरदार निभाने वाले को-एक्‍टर भास्कर बनर्जी ने इस हृदय विदारक घटना की जानकारी साझा की। आनंद बाजार के हवाले से भास्कर ने कहा, "उनका डूबने से निधन हो गया। यह एक दुखद घटना है। यह पैक-अप के बाद हुआ। हालांकि, यह वास्तव में कैसे हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।"अ

भिनेता के निधन की पुष्टि फेडरेशन की ओर से दिगंत बागची ने भी की है। उन्होंने बताया कि पानी से निकालने पर राहुल की सांस चल रही थीं उन्‍हें तुरंत पास के दीघा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि, मौत का सटीक कारण - डूबना या अचानक दिल का दौरा - अभी स्पष्ट नहीं है।

पोस्‍टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा शव

पूर्वी मिदनापुर जिला पुलिस ने भी निधन की पुष्टि की है। पूर्बा मेदिनीपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, आतिश बिस्वास के अनुसार, शुरुआती तौर पर मौत डूबने से हुई लग रही है। पुलिस पोस्‍टमार्टम के बाद शव दिवंगत एक्‍टर के परिवार को सौंपेगी।

कौन थे राहुल अरूणोदय बनर्जी

राहुल अरुणोदय बनर्जी टॉलीवुड का एक परिचित चेहरा थे। टेलीविजन में आने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया। ज़ी बांग्ला के लोकप्रिय कार्यक्रम 'खेल' में आदित्य के रोल से उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। उनका पॉडकास्ट 'सहज कथा' भी काफी लोकप्रिय था। उन्होंने कई फिल्मों और 'हरगौरी पैसे होटल' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया। राहुल ने राज चक्रवर्ती की फिल्म 'चिरदिनी तुमी जे आमार' से टॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं। इसमें उनकी वास्तविक जीवन की पत्नी प्रियंका सरकार भी सह-कलाकार थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+