राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को आया गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

Ramayan Laxman Sunil Lahri: रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि सीरियल के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला है। जबकि 'रामायण' में प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले एक्टर अरुण गोविल और माता सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को खासतौर पर बुलाया गया है। ऐसे में सुनील लहरी को निमंत्रण न मिलने के चलते वह भड़क गए हैं।

राम मंदिर के उद्घाटन पर सुनील लहरी को नहीं मिला निमंत्रण
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुनील लहरी ने बताया- मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है। लेकिन इससे मुझे कोई निराशा नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा- अगर किसी ने कोई समारोह आयोजित किया है तो वो हर बार बुलाए, ये जरूरी नहीं। इतिहास में दर्ज होने वाले एक पल का हिस्सा बनने का मौका अगर मुझे मिलता, तो अच्छा ही लगता।

Sunil Lahri

सुनील लहरी ने लोगों को दिया ये तर्क
आपको बता दें कि आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम से सुनील लहरी को बाहर रखने के बारे में एक्टर ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा- आयोजकों को शायद नहीं लगा होगा कि रामायण में मेरा लक्ष्मण का किरदार इतना अहम था कि मुझे आमंत्रित किया जाए या शायद वो मुझे व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं करते हैं। सुनील इस बात से भी हैरान हैं कि 'रामायण' के क्रू में से किसी को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

'लक्ष्मण' के रोल को लेकर सुनील लहरी ने दिया था ये बयान
वहीं आईएनएस को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाने का अपना अनुभव शेयर किया था। उन्होंने कहा था- जब मैं रामायण की शूटिंग कर रहा था, तो मेरे पास लक्ष्मण के किरदार के लिए पहले से कोई रेफ्रेंस नहीं था और जो कुछ भी मैं करने में कामयाब रहा हूं, वह सब रामानंद सागर के मार्गदर्शन के कारण है। इस सीरियल का श्रेय मैं उन्हें और इस धार्मिक धारावाहिक के लेखकों को देना चाहता हूं। इन्हीं लोगों के चलते ये शो सभी लोगों को खूब पसंद आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+