'कहीं रात में कोई...' अर्चना गौतम ने उड़ाया अब्दू की छोटी हाईट का मजाक, बुरी तरह से भड़के यूजर्स

हाल ही में अर्चना गौतम ने अब्दू रोजिक की छोटी हाईट का मजाक उड़ाया। तभी से फैंस अर्चना को लेकर काफी भड़के हुए हैं।

मुंबई, 4 अक्टूबर: 'बिग-बॉस 16' की शुरुआत हो चुकी है और शो शुरू होते ही लोगों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट भी नजर आ रही है। इस बार शो में देशी ही नहीं, बल्कि एक विदेशी मेहमान भी है। अब्दू रोजिक की घर में एंट्री से ही फैंस उन्हें लेकर काफी खुश हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि घर के अन्य कंटेस्टेंट्स को भी अब्दू बेहद क्यूट लगते हैं। लेकिन हाल ही में अर्चना गौतम को अब्दू की छोटी हाईट का मजाक उड़ाते देखा गया। ये सब बातें फैंस को हजम नहीं आई और बस तभी से अर्चना गौतम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

शुूरू से ही चर्चा में अंकिता

शुूरू से ही चर्चा में अंकिता

बिग बॉस के घर में जिस दिन से अर्चना गौतम की एंट्री हुई है, तभी से वे बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ ठीक तरह से नहीं पेश आ रही हैं। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने अब्दू की हाईट का ही मजाक बना डाला। सिर्फ हाईट ही नहीं, बल्कि उनके नाम और बोलने के तरीके पर भी अर्चना ने कमेंट किया।

बुरी तरह उड़ाया अब्दू का मजाक

बुरी तरह उड़ाया अब्दू का मजाक

अर्चना ने अब्दू का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अच्छा ही है कि उन्हें अलग बिस्तर दिया गया है क्योंकि आधी रात में कोई भी उन्हें बिस्तर पर लात मार सकता है। इस दौरान अब्दू को उनके बगल में मुस्कुराता हुआ देखा जा सकता है।

भड़क उठे लोग

अब अर्चना के इस तरह के बिहेवियर ने लोगों को काफी नाराज कर दिया है। अब्दू का मजाक उड़ाने के बाद लोग अर्चना को जमकर ट्रोल करने लगे हैं। नेटिजन्स ने कहा कि हमें विश्वास नहीं हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि मुझे अब्दू के लिए बुरा लग रहा है, बेचारा समझ ही नहीं पाया कि उन्होंने क्या कहा।

बस मुस्कुरा रहे थे अब्दू

बस मुस्कुरा रहे थे अब्दू

दरअसल, अर्चना गौतम जब अब्दू को लेकर ये सब बातें कर रही थीं, तो हिंदी न समझ पाने के कारण अब्दू बस उन्हें देखकर मुस्कुरा ही रहे थे। नन्हे अब्दू का इस कदर मजाक उड़ते देख भले ही उन्होंने कुछ न कहा हो, लेकिन फैंस अर्चना पर बुरी तरह से भड़क गए हैं।

लोगों ने बताया सस्ती शहनाज गिल

एक शख्स ने अर्चना को शहनाज गिल की सस्ती एक्टिंग करने वाली बताया। एक ने कहा कि अब्दू को हिंदी नहीं आती, लेकिन वो आपकी बातचीत सुनकर अब भी मुस्कुरा रहा है। भगवान उस मासूम की मदद करे। हम याद दिला दें कि वो आपसे ज्यादा फेमस है।

सुंबुल का भी उड़ा चुकी हैं मजाक

सुंबुल का भी उड़ा चुकी हैं मजाक

बताते चलें कि अब्दू ही नहीं, इससे पहले अर्चना सुंबुल का भी मजाक उड़ा चुकी हैं। अर्चना ने सुंबुल के नाम को अजीब बताते हुए उन्हें शंभु कहा था। घर के कंटेस्टेंस्ट्स के प्रति ऐसे रवैये को देखते हुए अर्चना को फैंस भी पसंद नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+