मुश्किलों में भी शिल्पा शेट्टी के मुस्कुराने की बादशाह ने की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
मुश्किलों में भी शिल्पा शेट्टी के मुस्कुराने की बादशाह ने की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
नई दिल्ली, 02 अप्रैल: इंडियाज गॉट टैलेंट में संगीतकार बादशाह और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी नजर आ रहे हैं। वहीं अब बादशाह ने शिल्पा शेट्टी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सभी मुश्किलों के बावजूद मुस्कुराने में कामयाब होती हैं। बादशाह ने ये बात शिल्पा के फिटनेस चैट शो शेप ऑफ यू में कही। बादशाह संभवत: 2021 में उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की ओर इशारा कर रहे थे।

बादशाह ने कहा यह मेरे लिए एक प्रेरणा है
बादशाह ने भी शिल्पा की सराहना की और कहा कि उन्होंने उन्हें प्रेरित किया। मुझे यकीन नहीं था कि यह अंततः शो में आप आएंगी आप ने जो झेला, उसके बाद आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ यह सब करने में कामयाब होती हैं और आप करती हैं वो नकली नहीं, आप इसे जीती हैं।" यह मेरे लिए एक प्रेरणा है।"

शिल्पा ने दिया ये दिल जीत लेने वाला जवाब
बादशाह की इस तारीफ पर शिल्पा ने जवाब दिया, "हम सभी उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं, बादशाह। जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। न दुख न सुख। यह भी गुजर जाएगा।"

शिल्पा के पति राज कुद्रा इस केस में गए थे जेल
बता दें शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पिछले साल एक पोर्न रैकेट में पकड़े गए थे और उन्हें अरेस्ट भी किया गया था। जुलाई में अरेस्ट हुए और सितंबर 2021 में जमानत पर जेल से छूटे थे। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज कथित तौर पर हॉटशॉट्स नामक एक मोबाइल ऐप का उपयोग करके पोर्न फिल्मों का निर्माण और वितरण कर रहा था। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

पति जेल में थे तब भी शिल्पा ने किया दिलेरी से समाज का सामना
जब राज कुंद्रा जेल में थे और उनके खिलाफ जांच चल रही थी तब भी शिल्पा ने सार्वजनिक स्थान पर एक बहादुर और गरिमापूर्ण चेहरा बनाए रखा। उन्होंने टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट से एक छोटा ब्रेक लिया। जल्द ही, वह डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में जज के रूप में लौटीं भी । शो में जजों के पैनल में गीता कपूर और अनुराग बसु भी थे।












Click it and Unblock the Notifications