कितना पढ़ा-लिखा है बच्चन परिवार? इस शख्स ने तो बीच में ही छोड़ दी थी पढ़ाई और फिर जो हुआ....
Bachchan Family Education: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोगों की मानें तो उनके और उनकी पत्नी पर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में अनबन की खबर फैली हुई है।
बच्चन परिवार की एजुकेशन
इसी बीच अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन के साथ साथ लोग पूरे बच्चन परिवार के बारे में ही बातें करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बच्चन खानदान बी टाउन के अमीर परिवारोंमें से एक है। इस खानदान के सभी लोग अच्छी खासी कमाई करते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि इस अमीर परिवार के लोग कितने पढ़े-लिखे हैं।

अभिषेक बच्चन
बर्थडे बॉय अभिषेक बच्चन ने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल स्विट्जरलैंड के एग्लॉन बोर्डिंग स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए यूएस के बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था लेकिन बीच में ही उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और डिग्री लिए बिना ही वह मुंबई वापस लौट आए। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।
अमिताभ बच्चन
वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीएससी से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। बिग बी नैनीताल के शेरवुड स्कूल से पढ़े हुए हैं।
जया बच्चन
अमिताभ बच्चन की पत्नी, एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन ने अपनी स्कूलिंग भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के एफटीआईआई से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया था। फिलहाल जया बच्चन फिल्म और राजनीती दोनों में सक्रिय हैं।
श्वेता बच्चन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन परिवार में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने यूएस बोस्टन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है। वहीं श्वेता बच्चन ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्विट्जरलैंड के बोर्डिंग स्कूल से की है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय भी पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है। वहीं इंटरमीडिएट की पढ़ाई जय हिंद कॉलेज से पूरी की है। ऐश्वर्या राय ने डीजी रूपारेल कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। ऐश्वर्या राय आर्किटेक्चर बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने रचना संसद अकादमी ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया था लेकिन बाद में मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।












Click it and Unblock the Notifications