Baby John: अब वरुण धवन की 'बेबी जॉन' मचाएगी धूम, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

Baby John Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

25 दिसंबर 2024 को रिलीज हो रही है 'बेबी जॉन'
वरुण धवन की ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें ये शानदार कमाई कर रही है। कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के बाद अब वरुण धवन की 'बेबी जॉन' पहले दिन दमदार ओपनिंग कर सकती है।

Baby John

22 दिसंबर से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी
गत 22 दिसंबर 2024 से ही फिल्म 'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक फिल्म की हजारों टिकट्स की बिक्री हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वरुण धवन की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे के लिए 2 करोड़ से ज्यादा रुपए कमा लिए हैं।

फिल्म 'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बेबी जॉन' ने पहले दिन के लिए 46 हजार 796 टिकट बेच लिए हैं। इसी के साथ फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने 50 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री करके 2.13 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

'बेबी जॉन' की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि 'बेबी जॉन' को साउथ फिल्मों के फेमस डायरेक्टर कलीस ने बनाया है। वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर एटली हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म में शानदार कैमियो किया है।

महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची थी फिल्म की टीम
'बेबी जॉन' की रिलीज से पहले फिल्म की स्टार कास्ट ने मूवी के प्रोड्यूसर के साथ मिलकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और एटली बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+