Babil Khan: बाबिल खान ने दिव्यांग फैन पर लुटाया प्यार, स्माइल कर ली ढेर सारी सेल्फी, फैंस ने की तारीफ

Babil Khan Viral Video: दिवगंत अभिनेता इरफान खान हमेशा से डाउन टू अर्थ इंसान थे। अब उन्ही के नक्शेकदम पर एक्टर के बेटे बाबिल खान चल रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एक दिव्यांग फैन के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। बाबिल इस वीडियो के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इन दिनों बाबिल खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि, 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का प्रमोशन करने एक्टर देर रात एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उनको फैंस ने फोटोज के लिए घेर लिया। हालांकि बाबिल ने अपने फैंस को नाराज नहीं किया और उनके साथ ढेर सारी सेल्फी ली।

Babil Khan

इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्टर पहले पैपराजी को जमकर पोज देते हुए नजर आए। इस दौरान उनका एक दिव्यांग फैन साथ में सेल्फी लेने के लिए कहता है। वह सही से चल नहीं पा रहा था ऐसे में एक्टर फैन के पास गए और हाथ में फोन लेकर खूब सारी सेल्फी क्लिक की। एक्टर के इस जेस्चर से फैन खुश हो जाता है।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस उनका ये अंदाज देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'भाई आपने तो हमारा दिल ही जीत लिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बिल्कुल अपने पिता पर गए हैं'। इतना ही नहीं एक्टर ने जिस शख्स के साथ सेल्फी ली उसने खुद कमेंट कर बाबिल को शुक्रिया कहा। इस तरह से फैंस लगातार वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, बाबिल खान ने साल साल 2022 में फिल्म 'कला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' को लेकर सुर्खियों में हैं। जो कि इस साल 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल वह फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+