अंधे होने की एक्टिंग से लेकर मर्दों को अपने प्यार में पागल बनाने तक... हर रोल में फिट बैठते हैं आयुष्मान

आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनकी स्टोरी कुछ अलग होती है। एक्टर और सिंगर आयुष्मान ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

मुंबई, 13 सितंबर: आयुष्मान खुराना मल्टीटेलेंटेड एक्टर हैं। 'अंधाधुन' में आकाश सरफ से लेकर 'आर्टिकल 15' में अयान रंजन तक, आयुष्मान ने अपने किरदार से हमेशा ही फैंस का दिल जीता है। आज आयुष्मान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज आपको एक्टर के कुछ ऐसी परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे, जिससे आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में बेहद हटके फिल्म की हैं। उनकी फिल्म की स्टोरी दर्शकों को बेहद भाती है। तो चलिये आज ऐसी ही कुछ फिल्मों में उनके शानदार रोल के बारे में बात करते हैं।

करम सिंह-ड्रीम गर्ल

करम सिंह-ड्रीम गर्ल

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना को फीमेल आवाज में बात करने के उनके हुनर के चलते एक कॉल सेंटर में नौकरी मिलती है। इसके बाद कई मर्द उनके प्यार में पागल हो जाते हैं, जिससे आयुष्मान मुसीबत में पड़ जाते हैं।

अयान रंजन-आर्टिकल 15

अयान रंजन-आर्टिकल 15

भारत में जातिवाद के इर्द गिर्द घूमने वाली समस्याओं पर इस फिल्म में प्रकाश डाला गया है। आयुष्मान खुराना एक ऊंची जाति के आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, जो भारत में दलित समुदायों के द्वारा झेली जाने वाली समस्याओं के काले सच को उजागर करता है।

मुदित शर्मा- शुभ मंगल सावधान

मुदित शर्मा- शुभ मंगल सावधान

इस फिल्म को काफी रिएक्शन मिले। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुदित शर्मा की भूमिका में नजर आते हैं, जो शादी करने वाला है और नपुंसक होने की चुनौतियों का सामना करता है।

चिराग दुबे- बरेली की बर्फी

चिराग दुबे- बरेली की बर्फी

इस रोमांटिक कॉमेडी में आयुष्मान खुराना चिराग दुबे की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो बरेली के एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं। आयुष्मान को इस फिल्म में एक बोल्ड और मुखर लड़की बिट्टी से प्यार हो जाता है, जिसे ऐसे शख्स से शादी करनी है, जो उसे अच्छी तरह समझे।

विक्की अरोड़ा- विक्की डोनर

विक्की अरोड़ा- विक्की डोनर

इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में पुरस्कार भी जीता। शूजीत सरकार की इस फिल्म में आयुष्मान एक आवारा की भूमिका में नजर आते हैं, जो स्पर्म डोनर बनता है। इस काम के लिए उसे मोटी रकम मिलती है।

आकाश सराफ- अंधाधुन

आकाश सराफ- अंधाधुन

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पियानो वादक की भूमिका निभाते हैं, जो अंधे होने का नाटक करता है। उसके जीवन में एक ऐसा वाकया होता है, जब उसके सामने ही क्राइम हो रहा होता है लेकिन वो कुछ रिएक्ट नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+