Dream Girl 2 Day 3 Collection: ड्रीम गर्ल 2 की पूजा ने लोगों के दिलों की बजाई घंटी, तीसरे दिन की बंपर कमाई
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर पूजा बनकर फैंस का दिल जीत लिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी के साथ ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। वहीं रविवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया।
ड्रीम गर्ल 2 ने वीकेंड पर मचाया धमाल
ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना एक बार फिर पूजा बनकर लोगों के दिलों की घंटी बजाई। साल 2019 में रिलीज हुआ इसका पहला पार्ट भी काफी शानदार था। जिसकी वजह से अब सीक्वल को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी तादात में ऑडियंस जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक तीन दिनों में कुल कितनी कमाई की।

फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर ड्रीम गर्ल 2 ने 0.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और 14.02 करो़ड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं फिल्म को रविवार का खास फायदा मिला। पोर्ट के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 16 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने इन तीन दिनों में 40.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
ड्रीम गर्ल 2 की स्टारकास्ट
लंबे समय बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक्टर अपनी फिल्म की सक्सेस को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, और मनोज जोशी समेत कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications