'सेट से बचा खाना लेकर निकलते थे सलमान', आयशा जुल्का ने बताया आखिर क्यों दबंग की जिंदगी में आया ऐसा मोड़?

आयशा जुल्का ने सलमान खान की फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने सलमान के साथ काम करने पर कुछ दिलचस्प किस्से बताए।

मुंबई, 4 अक्टूबर: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गरीबों की मदद के लिए कई चैरिटेबल ट्रस्ट खोले हैं। सलमान किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। यही वजह है कि सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसी बीच खूबसूरत अभिनेत्री आयशा जुल्‍का ने सलमान खान की जमकर तारीफ की और उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया। साथ ही उन्होंने 90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म कुर्बान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

आयशा जुल्का ने बताया सलमान खान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

आयशा जुल्का ने बताया सलमान खान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

आयशा जुल्का ने सलमान खान की फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म पर फैंस ने भी अपना खूब प्यार लुटाया था। अब आयशा जुल्का ने लंबे समय बाद फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि सलमान फिल्म के सेट बचा हुआ खाना ले जाते थे।

सलमान खान सेट से ले जाते थे खाना

सलमान खान सेट से ले जाते थे खाना

मिड डे को दिए इंटरव्यू में आयशा जुल्का ने बताया कि, सेट पर जो भी खाना बच जाता था, वो सलमान पैक करते थे और किसी जरूरतमंद को खिलाने के लिए निकल पड़ते थे। आयशा जुल्का ने कहा कि, "मैं सलमान को बहुत पसंद करती हूं, क्‍योंकि वह एक बहुत अच्‍छे इंसान हैं. मुझे याद है उस वक्‍त जब भी हम शूट खत्‍म करते थे और अपने घर जा रहे होते थे, मैं उन्‍हें बचा हुआ खाना पैक करते देखती थी''।

एक्टर देते थे गरीबों को खाना

एक्टर देते थे गरीबों को खाना

आयशा जुल्का सलमान के बारे में आगे बात करते हुए कहती हैं कि, सलमान किसी बेसहारे को ढूंढने के लिए पूरा प्रयास करते थे। यहां तक सड़क किनारे सो रहे जरूरत मंद लोग जिन्हें खाने की बहुत जरूरत होती थी उन्हें वह उठाते और खाना देकर उनकी मदद करते थे। सलमान अपनी कार से उतरते और खाना देते थे। मेरे ख्‍याल से वह एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं"।

आयशा जुल्का का करियर

आयशा जुल्का का करियर

फिल्म कुर्बान के बाद आयशा फिल्म 'खिलाड़ी' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में दिखाई दीं। उन्होंने हाल ही में प्राइम वीडियो श्रृंखला हश हश के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। जिसमें उन्होंने सोहा अली खान, जूही चावला, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना के साथ अहम भूमिका की है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2021 की फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था। फिलहाल एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। वह तेलुगु फिल्म गॉडफादर, मराठी फिल्म वेद और शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो की भूमिका निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+