160 बच्चों की मां हैं ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, 52 साल की उम्र में करती हैं ये काम
Ayesha Jhulka: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का एक समय पर हिंदी फिल्मों की डिमांडिंग हीरोइनों में से एक थीं। लोग उन्हें अपनी फिल्मों में बतौर हीरोइन लेने के लिए तरसते थे। अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेहद क्यूट अंदाज से आयशा जुल्का ने करोड़ों फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली थी। आयशा जुल्का ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है। लेकिन अचानक ही अपने हिट करियर को आयशा ने गुडबाय कह दिया था।
1991 में आयशा जुल्का ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू
आयशा जुल्का ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलेगू, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है। आयशा जुल्का ने साल 1991 में आई फिल्म 'कुरबान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद मंसूर खान के डायरेक्शन में बनी 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान के अपॉजिट दिखाई दी थीं। इस फिल्म में आयशा ने अपनी मासूमियत से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था।

साल 2003 में आयशा जुल्का ने शादी कर ली थी
आयशा जुल्का ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी थी। साल 2003 में आयशा जुल्का ने समीर वशी के साथ शादी कर ली थी। दोनों की शादी को करीब 21 साल हो गए हैं, लेकिन अब भी दोनों के कोई बच्चा नहीं है। आयशा ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने खुद कभी मां नहीं बनने का फैसला किया था। आयशा ने कहा था- मेरे बच्चे नहीं हैं क्योंकि मैं बच्चे चाहती ही नहीं। मैं अपने काम और सामाजिक कार्यों पर बहुत समय और एनर्जी इस्तेमाल करती हूं। ऐसे में बच्चों के साथ ये काम संभव नहीं।
160 बच्चों की मां बनीं आयशा जुल्का
आपको बता दें कि आयशा जुल्का मां न बनने के बाद भी 160 बच्चों की परवरिश कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने पति के साथ मिलकर इन 160 बच्चों का खर्च उठाती हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस अपने कई इंटरव्यूज में कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा था- मैंने जिंदगी में इमोशनली काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। जब मैंने पति को बताया कि बच्चों को लेकर मैं क्या सोचती हूं तो वह भी मान गए।
गुजरात के 2 गांव गोद ले लिए थे
आयशा जुल्का ने इंटरव्यू में कहा था- इसके बाद जब समीर और मेरी शादी हो गई तो हमने गुजरात के 2 गांव गोद ले लिए। हम वहां के 160 बच्चों के खाने और पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। जहां तक मदरहुड की बात है तो उन 160 बच्चों को मैं मुंबई लाकर उनकी परवरिश नहीं कर सकती। इसलिए उस फीलिंग को मैं वहां गांव में जाकर इन्जॉय करती हूं।
आयशा जुल्का अपना बिजनेस संभाल रही हैं
आपको बता दें कि इन दिनों आयशा जुल्का अपना बिजनेस संभाल रही हैं। उन्होनें सैमरॉक कंस्ट्रक्शन कंपनी, एक क्लोथिंग लाइन, एक स्पा और बौटिक रिजॉर्ट गोवा में खरीदा हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications