KL Rahul के स्ट्रिप क्लब वीडियो पर अथिया शेट्टी ने दी सफाई, पोस्ट शेयर कर की ट्रोलर्स की बोलती बंद

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल हुए। अब इस पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी।

Athiya Shetty

Athiya Shetty Post: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस समय इंग्लैंड में हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्हें चोट लगी थी जिसकी उन्होंने सर्जरी कराई। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमे वह लंदन के एक क्लब में नजर आए। वहीं कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि, केएल राहुल और अथिया को एक स्ट्रिप क्लब में देखा गया था। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

अथिया शेट्टी की ट्रोलर्स की बोलती बंद
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की वजह से कपल को जमकर ट्रोल किया गया था। जिस पर अब अथिया शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और प्रतिक्रिया नहीं देती, लेकिन कभी-कभी अपने लिए खड़ा होना जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक जगह पर गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।'

केएल राहुल को लेकर दी सफाई
बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई और उन्हें आईपीएल 2023 फाइनल से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद वह पत्नी अथिया शेट्टी के साथ लंदन में एंजॉय करते हुए नजर आए। एक वीडियो में दोनों एक विदेशी डांसर के साथ क्रिकेटर डांस करते हुए नजर आए। वहीं अन्य वीडियो में अथिया और केएल राहुल एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखे। जिस वजह से कपल को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

केएल राहुल और अथिया की शादी
बता दें कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की इस साल की शुरूआत में 23 जनवरी 2023 को शादी हुई थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। कपल ने सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में शादी की थी। अथिया शेट्टी को लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+