Video: कभी शाहरुख खान बनने वाले थे Atharva, जानिए MS धोनी की झोली में कैसे आई वेब सीरीज?
मुंबई, 03 फरवरी। भारतीय क्रिकेट के 'थलाइवा' कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब भले ही 22 गज की पट्टी को अलविदा कह दिया हो लेकिन अब वह जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में 'हेलिकॉप्टर शॉट' लागने वाले हैं। दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने अब एक नए पिच पर नई पारी की शुरुआत कर दी है। वह एक योद्धा की तरह साई-फाई ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व-द ओरिजिन' में नजर आने वाले हैं। एमएस धोनी यानी माही ने अपने ग्राफिक नॉवेल वेब सीरीज का टीजर जारी किया है।

बाहुबली को टक्कर देने के लिए तैयार MS धोनी
साउथ की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' तो आपने देखी ही होगी, अब क्रिकेट की दुनिया के बाहुबली एमएस धोनी अपने ग्राफिक नॉवेल से एक्टर प्रभास को टक्कर देने वाले हैं। एक तरफ जहां 'अथर्व' का टीजर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर माही के इस अवतार को देख फैंस दंग हैं। एमएस धोनी की लाइफ पर वैसे तो एक फिल्म पहले ही बन चुकी है, लेकिन अब वह खुद फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं।
Recommended Video

धोनी से पहले शाहरुख थे पहली पसंद
आपको जानकर हैरानी होगी कि 'अथर्व' मेकर्स की पहली पसंद एमएस धोनी नहीं थे। जी हां, सात साल पहले इस किरदार के लिए बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था। उस समय शाहरुख खान का भी योद्धा अवतार में एक पोस्टर खूब चर्चा में था। साल 2015 में धोनी की तरह शाहरुख का भी टीजर-पोस्टर जारी किया गया था। धोनी की तरह ही शाहरुख खान भी टीजर में लंबे बाल और सिक्स पैक ऐब्स के साथ नजर आए थे। हालांकि किन्हीं कारणों से शाहरुख खान यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया और अब महेंद्र सिंह धोनी ने न सिर्फ उन्हें रिप्लेस किया है।

अथर्व-द ओरिजिन में नजर आएंगे धोनी
अथर्व-द ओरिजिन में एमएस धोनी का लुक बेहद अक्ट्रैक्टिव है, उनके फेस रिएक्शन किसी मंझे हुए बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है। अथर्व में धोनी एक योद्धा बने हैं जो बुराई और राक्षसों का नाश करता है। इस प्रोजक्ट को विरजू स्टूडियोज द्वारा मिडास डील्स के सहयोग से बनाया गया है। एमएस धोनी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अथर्व का टीजर रिलीज किया है। उन्होंने लिखा, 'नए जमाने के ग्राफिक नॉवेल अथर्व का पहला लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।'

एमएस धोनी ने शेयर किया टीजर
'अथर्व-द ओरिजिन' नॉवेल को रमेश थमिलमनी ने लिखा है। अपने प्रोजेक्ट पर रिएक्शन देते हुए माही ने कहा, मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी एक्साइटेड हूं, वास्तव में यह रोमांचक होने वाला है। 'अथर्व-द ओरिजिन' एक आकर्षक कहानी और इमर्सिव डिजाइन के साथ यह कमाल की ग्राफिक नॉवेल है। रमेश थमिलमनी द्वारा लिखा गया ये समकालीन उपन्यास भारत के पहले पौराणिक सुपरहीरो की कहानी है, जिसे लॉन्च करने की खुशी है।

एमएस धोनी की तारीफ
नॉवेल के राइटर रमेश थमिलमनी ने कहा, 'मैं एमएस धोनी को अथर्व की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित और खुश हूं, जो वास्तव में चरित्र का प्रतीक है। एमएस धोनी सहित उपन्यास के प्रत्येक पात्र और कलाकृति को व्यापक शोध के बाद विकसित किया गया है और प्रोजेक्ट की हर बारीकियों को विस्तार से ध्यान से बनाया गया है।' वहीं फैंस ने भी धोनी के एक योद्धा में ट्रांसफार्म होने की तारीफ की है।

फैंस ने कही ये बात
अथर्व के टीजर पर एक्टर अंश अरोड़ा ने लिखा, 'दिमाग हिला देने वाला। एक अन्य फैन ने लिखा, 'लुकिंग लाइक ए हंक'। कई प्रशंसकों ने लिखा कि वे और नॉवेल को देखने के लिए उत्साहित है। एक फैन ने लिखा, 'सर, आप वास्तव में बाहुबली की तरह दिखते हैं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉवेल का प्री-ऑर्डर इस महीने से शुरू होगा और आधिकारिक लॉन्च की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: न टाइगर-3, न पठान, इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे ऋतिक, शाहरुख, सलमान












Click it and Unblock the Notifications