'Sunny Leone के साथ मैंने जो किया', असरानी ने कही थी ऐसी बात, कहा- मुझे तो शर्म आ गई
Asrani On Sunny Leone: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन असरानी के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। गत 20 अक्टूबर 2025 को असरानी का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
84 साल के असरानी की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 84 साल के असरानी पिछले कुछ दिनों से मुंबई के जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे। असरानी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने बताया था कि असरानी पिछले कुछ समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। असरानी अस्वस्थ थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था
मैनेजर ने बताया था- जांच में पता चला था कि असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था। उनका इलाज चल रहा था लेकिन वह रिकवर नहीं कर पाए। आखिरकार दिवाली के दिन उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
सनी लियोनी के साथ असरानी ने किया था काम
असरानी ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इनमें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' से लेकर सनी लियोनी की 'मस्तीजादे' भी शामिल है। हालांकि मस्तीजादे में काम करने को लेकर असरानी को काफी बुरा लगा था।
एडल्ट-कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' में आए थे नजर
असरानी ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलकर कहा था कि उन्होंने साल 2016 में रिलीज हुई एडल्ट-कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' में काम किया था जिसके लिए उन्हें बाद में काफी पछतावा हुआ था।
सनी लियोनी को लेकर कही थी ऐसी बात
-असरानी ने इस इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म 'मस्तीजादे' में काम करना उनके लिए शर्मिंदगी भरा अनुभव था। उन्होंने कहा था- ये बदतर और भय-भरा है। मुझे पता नहीं था कि ये फिल्म इस तरह बननी है।
-असरानी ने कहा था- सनी लियोनी के साथ काम करना मुझे अच्छा नहीं लगा। मुझे शर्म आ गई थी। पहले कभी भी हिंदी फिल्मों में हास्य को इस तरह द्विअर्थी संवादों के जरिए दर्शाया नहीं जाता था लेकिन अब वह स्तर पार कर गया है।
'डबल-मीनींग संवादों में काम करना अच्छा नहीं था'
-असरानी ने कहा था- मेहमूद साहब ने डबल-मीनींग संवादों की शुरुआत की थी। कुछ काम भी गए। फिर दूसरों ने उसे सूत्र समझ लिया। पहले वह डबल अर्थ था,अब वह अश्लील हो गया है। अब बस कपड़े उतारने में सब कुछ शेष रह गया है।
-दिवंगत एक्टर असरानी की इस टिप्पणी के पीछे एक गहरी बात थी। उन्होंने ये भरोसा जताया था कि भारतीय दर्शक आखिरकार परिवार उन्मुख फिल्मों को ही तरजीह देंगे।
-असरानी ने कहा था- लोग अब पहचान सकते हैं। मल्टीप्लेक्स-जाने वाला दर्शक कहता है हम इस अश्लीलता को नहीं पसंद करते और ये दौर जल्द खत्म होगा। लंबे समय तक ये काम नहीं करेगा क्योंकि हम भारतीय लोग पारिवारिक मूल्यों वाले हैं।
'शोले' के जेलर का आइकॉनिक किरदार
-1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में असरानी द्वारा निभाया गया सनकी जेलर का किरदार हिंदी सिनेमा के इतिहास का हिस्सा बन चुका है। उनका मशहूर डायलॉग- 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं', आज भी लोगों की जुबान पर है।
-कहा जाता है कि ये किरदार चार्ली चैपलिन की फिल्म 'द ग्रेट डिक्टेटर' से प्रेरित था, लेकिन असरानी ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अनोखी अदायगी से इसे एक नया जीवन दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications