'भाभी जी घर पर हैं एडल्ट...', आसिफ शेख उर्फ 'विभूती जी' की बात सुन दर्शक करेंगे तारीफ

टीवी का पसंदीदा शो भाभी जी घर पर हैं पिछले 9 सालों से टीवी पर छाया हुआ है। इस शो की शुरुआत 2015 में हुई थी। इसके बाद से ही शो चला जा रहा है। हालांकि शो की पहली भाभी शो से बाहर हो गई थी। इस शो के दो लीड कैरेक्टर आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ अभी भी बने हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कॉमेडी कंटेंट पर बात की है।

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में उन्होंने भाभी जी घर पर हैं शो में डबल मीनिंग जोक्स पर बात की। साथ ही जोक्स के इवॉल्व होने पर भी बात की है। इसमें रोहिताश्व ने कहा, शो में मैंने पुराने जोक्स को इवॉल्व होते हुए देखा है। हमारे ही शो के पहले आने वाले एपिसोड्स कहते हैं थे कि वाह क्या हैंडपम्प लग रहा है। दरअसल वो हैंडपम्प नहीं हैंडसम होता है। हम भी अपने नज़रे ट्रेंड पर बना कर रखते हैं। उसी हिसाब से काम करते थे।

bhabhi ji ghar par hain

खुद करते हैं इंप्रोवाइज़
डबल मीनिंग जोक्स पर बात करते हुए रोहिताश्व ने कहा, हम लोग ऐसे देश में रहते हैं जहां थोड़ा सा भी कुछ ऊपर नीचे हो जाए तो बवाल हो जाता है। मुझे याद है हम एक एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे, उसमें आसिफ फिल्म बना रहे होते हैं। वो एपिसोड एक एक्सपेरिमेंट था। उसी में एक हल्की लाइन हमने क्रॉस की, लेकिन दूसरे दिन से ही हमें ट्रोल किया जाने लगा। इस इंटरव्यू में रोहिताश्व और आसिफ दोनों ने ही कहा कि हम शो में इंप्रोवाइज़ भी करते हैं। जब हमें लगता है कि शो में कुछ डबल मीनिंग जा रहा है तो हम उसे तुरंत ठीक करते हैं।

यह थी वजह
इसी इंटरव्यू में आसिफ ने कहा कि जब हमारा शो भाभी जी घर पर हैं की शुरुआत रात 10.30 वाले स्लॉट में हुई थी। इसलिए ये थोड़ा अडल्ट कॉमेडी वाला शो था। हालांकि जब बाद में इसे बच्चों ने पसंद करना शुरू किया तो इसके जोक्स पर ध्यान दिया गया। जिससे कुछ भी अडल्ट न लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+